Sikandar Raza’s son reveals his favourite cricketer: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा खूब सुर्खियों में बने हुए हैं, क्योंकि उनके नेतृत्व में टीम काफी अच्छा कर रही है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी पहुंचने में सफल रही। ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को भी मात दी, जो टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं।
जिम्बाब्वे की सफलता का काफी ज्यादा श्रेय कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को दिया जा रहा है और उनसे जुड़ी चीजें भी चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बीच सिकंदर के बेटे मुहम्मद ईसा बट का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के रूप में अपने पिता का नहीं, बल्कि एक भारतीय खिलाड़ी का नाम लिया है।
सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के बेटे ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा

यूएई में खेली जाने वाली ILT20 लीग के पिछले सीजन की क्लिप चर्चा में है, जो सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के बेटे मुहम्मद ईसा बट के इंटरव्यू की है। ईसा बट ने इस दौरान अपने पिता की काफी तारीफ की और खुद को भी उनका फैन बताया। साथ ही यह उम्मीद जताई कि वो एक दिन अपने पिता के साथ खेलेंगे। ईसा ने क्रिकेट, नेतृत्व और परिवार के जादू के बारे में खुलकर बात की। इसी दौरान उनसे जब पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक नहीं, दो खिलाड़ियों के नाम लिए। ईसा ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम लिया।
इसके बाद, इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने कहा कि वो इस चीज के बारे में उनके पिता सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को बताएंगे। इस पर ईसा बट कहते हैं कि उनके पिता को पहले ही यह पता है। इसके बाद, उन्होंने अपने ऑल टाइम पसंदीदा खिलाड़ी के रूप में विराट कोहली का ही नाम लिया। ईसा ने पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को भी अच्छा बताया लेकिन खुद के पसंदीदा के रूप में विराट को ही चुना।
आप भी देखें वीडियो:
Meet Muhammad Eesa Butt, son of Sharjah Warriorz star Sikandar Raza. From being his biggest fan to sharing his hopes of playing a game alongside his dad, Eesa opens up about cricket, leadership, and the magic of family. In this candid feature, he talks about his favourite… pic.twitter.com/FjeZDeFGsI
— International League T20 (@ILT20Official) December 22, 2025
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे को भारत के खिलाफ जीत की दरकार
जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था और एक भी मैच हारे बिना सुपर-8 में एंट्री की थी। हालांकि, फिर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रनों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी। इस हार के कारण जिम्बावे का नेट रन रेट बहुत ही ज्यादा खराब हो गया है। अब उसका अपने दूसरे मैच में सामना आज यानी 26 फरवरी को भारत से चेन्नई में है। इस मैच में बड़ी जीत ही जिम्बाब्वे के लिए आगे का रास्ता खुला रखने में मदद कर सकती है। अगर उसे हार मिली तो टूर्नामेंट में उसका सफर लगभग समाप्त हो जाएगा। इसी वजह से जिम्बाब्वे का पूरा प्रयाग होगा कि बड़ा उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को मात दी जाए।
FAQs
सिकंदर रजा के बेटे का ऑल टाइम पसंदीदा खिलाड़ी कौन है?
यह भी पढ़ें: BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने की दी इजाजत, रवाना होंगे अब ये बड़े नाम