SL vs PAK: श्रीलंका और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 50 खत्म हो चुका है और इस मैच को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 5 रनों के अंतर से जीत लिया है। हालांकि इस जीत के बावजूद पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की रेस से बाहर हो गई है और उसने सेमीफाइनल नहीं बल्कि कराची एयरपोर्ट जाने के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
Pakistan ने मैच फिक्सिंग से बनाए 212 रन
बता दें कि जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) बल्लेबाजी कर रही थी तब ऐसा लग रहा था की पूरी तरह से स्पॉट फिक्सिंग चल रही है, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी अच्छी फील्डिंग करते दिखाई नहीं दे रहे थे, ना ही वो कैच सही पकड़ रहे थे और न ही गेंद को रोकने की कोशिश कर रहे थे। हर जगह मैच फिक्सिंग का शक जा रहा था। हालांकि फिक्सिंग हुई या नहीं इसका अंदाजा नहीं है।
लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। ओपनर साहिबज़ादा फरहान और फखर ज़मान के बीच 176 रनों की ऐतिहासिक ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इस मैच का टॉप रन स्कोरर साहिबज़ादा फरहान रहे, जिन्होंने 60 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रन बनाए।
वहीं फखर ज़मान के बल्ले से 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन आए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच सका। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट वहीं दसुन शनाका दो और दुष्मंथा चमीरा एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें: T20 WC में फेल रहे टीम इंडिया के ये 2 स्टार, अब शायद इसके बाद कभी नहीं मिलेगा इन्हें मौका
सिर्फ पांच रन से चूक गई Sri Lanka

पाकिस्तान के 213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) ने अपना पहला विकेट महज आठ के स्कोर पर गंवा दिया है। वहीं दूसरा 33 और तीसरा 75 के स्कोर पर। यह टीम थोड़े-थोड़े समय पर लगातार विकेट गंवाते रही। हालांकि इस दौरान कुछ बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अंत में कप्तान दसुन शनाका ने नाबाद 31 गेंद में 76 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन पहुंचा दिया। शनाका ने दो चौके और 8 छक्के जड़े।
अंतिम ओवर में टीम को 28 रनों की जरूरत थी और उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए कुल 22 रन बना डाले। उन्होंने अंतिम ओवर में एक चौका और तीन छक्के जड़े। उनके अलावा इस दौरान श्रीलंका के दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे पवन रथनायके रहे, जिन्होंने 37 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए। कामिल मिशारा 26 वहीं चरिथ असलंका 25 रन बनाने में कामयाब हुए। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने तीन विकेट जबकि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज ने एक-एक सफलता अर्जित की।
सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैच जीतने के बावजूद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। क्योंकि उसका नेट रन रेट काफी कम है। अगर पाकिस्तानी टीम इस मैच को 65 रनों से ऊपर के अंतर से जीत जाती, तो वो मैच अपने नाम कर लेती। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और अब पाकिस्तानी टीम वापस कराची लौट जाएगी।
FAQs
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, सलमान अली आगा की जगह ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान