Posted inICC T20 World Cup

SL vs ZIM: ज़िम्बाब्वे ने फिर दिखाई अपनी पावर, श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात, सुपर 8 में अब भारत को देगी टक्कर

SL vs ZIM: Zimbabwe once again displayed their power, defeating Sri Lanka by 6 wickets, will now face India in the Super 8s.

SL vs ZIM: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस संस्करण में काफी कमाल का प्रदर्शन करते नजर आ रही है। इस टीम ने पहले ऑस्ट्रेलिया और अब श्रीलंका को हराकर हर किसी को हैरान कर दिया है। टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टक्कर हुई। इस मैच को जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत लिया। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं और जान लेते हैं कि सुपर 8 में इस टीम की टक्कर किस-किस से होने वाली है।

Sri Lanka ने बनाए थे 178 रन

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इस दौरान पथुम निसांका का एक बार फिर बल्ला चला। उन्होंने 41 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 62 रन बनाए। वहीं पवन रथनायके ने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। इस दौरान कुसल परेरा ने 22 वहीं डुनिथ वेल्लालेज ने ने 15 रन बनाए।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की ओर से इस बीच सबसे ज्यादा विकेट ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर और ब्लेसिंग मुज़रबानी ने लिए। तीनों ही गेंदबाजों ने दो-दो सफलताएं अर्जित की। वहीं रयान बर्ल ने एक विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया पर बोझ बनता जा रहा ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन कोच-कप्तान से लेकर BCCI तक नहीं कर सकती ड्रॉप

6 विकेट से Zimbabwe ने जीता मैच

SL vs ZIM
SL vs ZIM

179 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने काफी बेहतरीन शुरुआत की और इस टीम के ओपनर ने कमाल की बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर डाली।

इस मैच के टॉप रन गेटर रहे ओपनर ब्रायन बेनेट, जिन्होंने 48 गेंद में चार चौकों की मदद से 63 रन बनाए और नाबाद लौटे। वहीं दूसरे टॉपर स्कोरर सिकंदर राजा रहे, जिन्होंने 26 गेंद में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। इस बीच दूसरे ओपनर तदिवानाशे मारुमानी ने भी 34 रन बनाए।

रयान बर्ल ने 23 रन की पारी खेली और अंत में टोनी मुनयोंगा ने 3 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 8 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस बीच श्रीलंका की ओर से दुशान हेमंथा ने दो विकेट दासुन शनाका और दुनिथ वेल्लालगे ने एक-एक विकेट लिया। जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया।

सुपर 8 में भारत से होगी जंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबला में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Sri Lanka vs Zimbabwe) की टक्कर 26 फरवरी को होगी। सुपर 8 में यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। यह मैच चेन्नई के एमए, चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। तो देखना होगा कि इस दौरान कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी।

ज़िम्बाब्वे की टीम इस समय काफी खतरनाक फॉर्म में दिखाई दे रही है। बता दें कि अगर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भारत को हराने में कामयाब रहती है, तो यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा अपसेट होगा।

FAQs

SL vs ZIM का मैच किसने जीता?

SL

यह भी पढ़ें: IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, जानें कौन होगा अंदर किसकी होगी छुट्टी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!