Posted inICC T20 World Cup

अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंद टीम इंडिया का समीकरण किया साफ़, अब इस देश से सेमीफाइनल खेलेगा भारत

South Africa crushed Zimbabwe by 5 wickets and cleared the equation for Team India, now India will play the semi-finals against this country.

Zimbabwe vs South Africa: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने सुपर 8 के अंतिम मैच में पांच विकेट से दमदार जीत दर्ज करने के साथ ही प्वाइंट्स टेबल को टॉप कर लिया और अब उसकी टक्कर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से होने वाली है। वहीं उसने इंडिया का भी रास्ता साफ कर दिया है। यानी पता चल चुका है कि इंडिया की सेमीफाइनल में किस टीम से टक्कर होगी। तो आइए इस मैच के बारे में जानने के साथ ही साथ इंडिया के सेमीफाइनल मैच के बारे में भी जान लेते हैं।

Zimbabwe ने बनाए थे 153 रन

ग्रुप स्टेज के अपने अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर कुल 153 रन बनाए। इस दौरान कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे अधिक 73 रनों की पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपने 73 रन कंप्लीट किए। उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा। उनके अलावा क्लाइव मडांडे ने नाबाद 20 गेंद में तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए। .

इस टीम के तीसरे टॉप रन गेटर ब्रायन बेनेट रहे, जिन्होंने 13 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन की पारी खेली। वहीं बाकि के सभी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश और क्वेना मफाका ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब हुए।

यह भी पढ़ें: ब्रेट ली ने जारी की दुनिया के 10 महान खिलाड़ियों की लिस्ट, टीम इंडिया के 3 प्लेयर्स को किया शामिल

पांच विकेट रहते South Africa ने जीता मैच

Zimbabwe vs South Africa, 51st Match, Super 8 Group 1 (X2 v X4), ICC Men's T20 World Cup 2026
Zimbabwe vs South Africa, 51st Match, Super 8 Group 1 (X2 v X4), ICC Men’s T20 World Cup 2026

154 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की शुरुआत तो उस हिसाब की नहीं रही जैसा की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन इस टीम ने फिनिश काफी शानदार किया। इस टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट महज 14 के स्कोर पर गंवा दिए। लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने कमाल किया और टीम ने 17.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस बीच डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे अधिक 18 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाए। वहीं रयान रिकेल्टन ने 31, डेविड मिलर ने 22, ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 और जॉर्ज लिंडे ने 30 रन की पारी खेली। बल्लेबाजी के बाद एक बार फिर गेंदबाजी में सिकंदर रजा ने अपना जादू बिखेरा। उन्होंने चार ओवर के स्पैल में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा ब्लेसिंग मुज़रबानी और ब्रैड इवांस एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

Team India की तस्वीर हुई साफ

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं करी है। इंडिया को अपने लास्ट मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा। भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज को कैसे भी हराते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और सेमीफाइनल में उसकी टक्कर होगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ।

भारत और इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा। वहीं साउथ अफ्रीका हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मार्च को खेलते दिखाई देगी। तो देखना होगा कि इन दोनों टीमों में से कौन टीम जीतेगी और कौन फाइनल तक पहुंचेगी और ट्रॉफी उठाएगी।

FAQs

जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका मैच किसने जीता?

साउथ अफ्रीका

यह भी पढ़ें: गांगुली ने कर डाली अभिषेक शर्मा और सहवाग 2 धाकड़ ओपनर्स की तुलना, जानें किसे बताया बेस्ट?

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!