Posted inICC T20 World Cup

अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबला बारिश से हुआ रद्द, तो ऐसे निकलेगा नतीजा, फिर ये टीम खेलेगी फाइनल

South Africa vs New Zealand semi-final match is cancelled due to rain, so this is how the result will be decided, then these teams will play the final.

South Africa vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम एक-दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी। दोनों ही टीमें उम्मीद करेंगी कि एक दूसरे को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाए और अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतें। हालांकि मामला दोनों ही टीमों के हाथ से निकल सकता है। चूंकि अगर बारिश हुई तब मैच गड़बड़ा जाएगा। तो आइए जान लेते हैं कि बारिश होने की सिचुएशन में क्या कुछ हमें देखने को मिलेगा।

4 मार्च को होगा सेमी फाइनल मैच

In the first semi-final match of the T20 World Cup 2026, we will see New Zealand and South Africa cricket teams taking on each other.
In the first semi-final match of the T20 World Cup 2026, we will see New Zealand and South Africa cricket teams taking on each other.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी। इन दोनों टीमों का मुकाबला शाम 7:00 से खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ग्राउंड ईडन गार्डन में होने वाला है और जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो हमें सेमीफाइनल में भारत या इंग्लैंड में से किसी एक के साथ मुकाबला खेलते नजर आएगी। लेकिन अगर बारिश होता है तो सिचुएशन बदल सकती है।

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग के बीच इंग्लैंड का बड़ा निर्णय, अब आगे नहीं खेलेगी कोई भी मैच, बिना खेले हो रही लंदन रवाना

आईसीसी ने रखा है रिजर्व डे

बता दें कि न्यूज़ीलैंड-साउथ अफ्रीका मैच के लिए आईसीसी ने एक दिन का रिजर्व डे रखा है। यानी अगर 4 तारीख को मुकाबला नहीं हो पाया तो 5 तारीख को मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन पांच को भी मुकाबला कंप्लीट ना हो सका तो जीतने वाली टीम का निर्णय सुपर 8 में दोनों टीमों के पॉइंट्स के आधार पर लिया जाएगा। यानी जिस भी टीम ने सुपर 8 में अच्छा प्रदर्शन किया था वो आगे के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने अपने तीनों के तीन मैच जीते थे। जबकि न्यूजीलैंड को एक में हार और एक मैच बारिश के कारण गंवाना पड़ा था। इस वजह से साउथ अफ्रीका लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच जाएगी और उम्मीद करेगी कि अपनी पहली ट्रॉफी भी उठा सके। यह भी ज्ञात हो कि अगर मैच देरी से होता है तो गुरुवार को मैच के लिए एक्स्ट्रा 90 मिनट का समय होगा, ताकि कम से कम 5 ओवर का मैच हो सके।

कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े

बता दें कि न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 19 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 12 में साउथ अफ्रीका जबकि 7 में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच इस दौरान पांच बार मुकाबले हुए हैं और पांचो बार साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है।

FAQs

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा सेमीफाइनल? जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!