Sri Lanka vs Oman: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मैच पल्लेकेले में ग्रुप बी में श्रीलंका और ओमान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका ने बड़ी जीत दर्ज की और ओमान को 105 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
पहले खेलते हुए श्रीलंका (Sri Lanka) ने 20 ओवर में 225/5 का स्कोर बनाया, जवाब में ओमान पूरे ओवर खेलकर 120/9 के स्कोर तक ही पहुंच पाई।
ओमान के गेंदबाजों की श्रीलंका (Sri Lanka) के बल्लेबाजों ने उड़ाई धज्जियां

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम (Sri Lankan Team)की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में 15 के स्कोर पहला झटका लग गया। ओपनर कामिल मिशारा 8 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे ओपनर पथुम निसांका भी कुछ खास खास नहीं कर पाए और 11 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने। इस तरह 42 के स्कोर तक श्रीलंका के दोनों ओपनर आउट हो गए लेकिन फिर कुसल मेंडिस और पवन रत्नायके का कमाल देखने को मिला।
मेंडिस और रत्नायके ने तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 94 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका के स्कोर को 136 तक पहुंचाया। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाज अपना-अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। मेंडिस ने 45 गेंदों में 61 और रत्नायके ने 28 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। इन दोनों के बाद, ओमान के गेंदबाजों पर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का कहर देखने को मिला, जिन्होंने अपनी टीम की तरफ से टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया। शनाका ने 20 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। वहीं, कामिन्दु मेंडिस 7 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। ओमान की तरफ से जितेन रामानंदी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
मोहम्मद नदीम के संघर्ष के बावजूद ओमान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप
लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की हालत श्रीलंका (Sri Lanka) के गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही खराब कर दी और तीन बड़े झटके दिए। कप्तान जतिंदर सिंह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि उनके जोड़ीदार आमिर कलीम ने 6 रन बनाए। हम्माद मिर्ज़ा भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद नदीम और वसीम अली ने पारी को संभालने का प्रयास किया, दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े।
हालांकि, फिर वसीम 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद वाले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और नदीम एक छोर पर नाबाद ही रह गए। उन्होंने अर्धशतक जड़ते हुए नाबाद 53 रन बनाए। श्रीलंका (Sri Lanka) की तरफ से दुश्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।
ग्रुप बी से सुपर-8 की ये तो टीमें दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप स्टेज के हर एक मुकाबले के बाद, सुपर-8 की जंग भी रोचक होती जा रही है और श्रीलंका (Sri Lanka) ने मजबूती से अपने कदम बढ़ा लिए हैं। ओमान के खिलाफ 105 रनों की जीत के बाद श्रीलंका के दो मैचों में 4 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट भी +3.125 का हो गया है, जो काफी अच्छा है। पहले स्थान पर मौजूद श्रीलंका के बाद, ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है, जिसने अभी तक 1 ही मैच खेला है, जिसमें जीत के बाद उसके 2 अंक हैं और नेट रन रेट +3.350 का है।
तीसरे स्थान पर एक मैच में जीत के बाद 2 अंक लेकर जिम्बाब्वे है और उसका नेट रन रेट +2.702 का है। ऐसे में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे अभी इस ग्रुप से सुपर-8 की रेस में हैं। आयरलैंड और ओमान का लगातार दो हार से सुपर 8 का सफर लगभग खत्म हो गया है।
ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

FAQs
ओमान को श्रीलंका ने कितने रनों से हराया?
ग्रुप बी से सुपर 8 के लिए कौन सी टीमें रेस में हैं?
यह भी पढ़ें: BCCI उपाध्यक्ष का पाकिस्तान ने करवाया झूठा बयान वायरल, पोस्ट कर राजीव शुक्ला ने खोली पोल