टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के ग्रुप स्टेज के लगभग सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और सुपर 8 की सभी 8 टीमों का पता चल चुका है। इन्हीं में से एक टीम ने टूर्नामेंट के बीच काफी अजीबोगरीब फैसला लिया है। दरअसल, एक टीम ने अपने स्क्वाड से एक खिलाड़ी को बाहर कर दूसरे को शामिल कर लिया है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो टीम और कौन हुआ है बाहर।
ये खिलाड़ी हुआ बाहर
बता दें कि जो खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से बाहर हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान मसल स्ट्रेन हुआ था और इसके चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 23 वर्षीय मथीशा पथिराना के जगह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिलशान मदुशंका को चुना है।
दिलशान मदुशंका की हुई है स्क्वाड में वापसी

बता दें कि दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 में आखिरी बार कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आए थे। उन्हें लास्ट टाइम साल 2024 भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज के दौरान खेलने का अवसर प्राप्त हुआ था। अपने अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दिलशान मदुशंका ने तीन ओवर की गेंदबाजी में 15 की इकोनॉमी से रन लुटाते हुए महज एक विकेट चटकाया था और अब फिर से उन्हें टीम में मौका मिल गया है। तो देखना होगा कि वह इस बार किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे।
मालूम हो कि उन्होंने 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 15 पारियों में अब तक सिर्फ 15 विकेट चटकाए हैं। हालांकि वनडे में उनका रिकार्ड काफी उम्दा है और उम्मीद है कि जिस तरह वह प्रदर्शन वनडे में दिखाते हैं वैसा ही टी20 में भी दिखाएंगे।
यह भी पढ़ें: कौन था भारत-पाकिस्तान मैच का असली हीरो? अब खुद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बताया नाम
कुछ ऐसे हैं दिलशान मदुशंका के ओवरऑल आंकड़े
25 साल के दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ है। वहीं 28 वनडे मैचों में उन्होंने 50 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इस दौरान 25.02 की औसत और 24.4 के स्ट्राइक रेट से विकेट हासिल किए हैं। उनकी इकोनॉमी भी महज 6.13 की रही है।
टी20 में उनके नाम 15 इंटरनेशनल मैचों में 15 विकेट दर्ज हैं। ओवरऑल फर्स्ट क्लास में 17 मैचों में उन्होंने 47, लिस्ट ए के 47 मैचों में 90 और टी20 के 59 मैचों में 56 विकेट चटका रखे हैं। उनके अंतिम पांच मैचों की बात करें तो इस दौरान उन्होंने कुल 8 विकेट चटकाए हैं।
🚨 DILSHAN MADHUSHANKA REPLACED PATHIRANA IN SRI LANKA SQUAD FOR T20 WC 2026 🚨
– Matheesha Pathirana ruled out of this T20 World Cup! pic.twitter.com/yuxRgS4ocS
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 18, 2026
22 तारीख को खेलेगी अपना पहला मैच
बताते चलें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम को सुपर 8 में 22 तारीख को अपना पहला मैच खेलना है। 22 तारीख को यह टीम इंग्लैंड के साथ पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेलते नजर आएगी। यह मैच 3:00 से शुरू होगा। तो देखना होगा कि सुपर 8 में यह टीम किस तरीके का प्रदर्शन करती है।