IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को होने वाली है और पहला ही दिन भारतीय फैंस के लिए खास होगा, क्योंकि टीम इंडिया एक्शन में नजर आने वाली है। टूर्नामेंट के आगाज के पहले ही दिन खेले जाने वाले तीसरे मैच में ग्रुप ए में शामिल भारत और यूएसए का मुकाबला होने वाला है।
IND vs USA मैच शनिवार को शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच पर सभी की नजर है, क्योंकि टीम इंडिया जिस तरह की लय में है, यूएसए का बुरा हाल हो सकता है। हालांकि, अमेरिका की टीम ने भी वार्म-अप मुकाबलों में दिखाया है कि वे बड़ी टीमों को टक्कर दे सकते हैं। पिछले संस्करण में पाकिस्तान के खिलाफ उसने बड़ा उलटफेर भी किया था।
IND vs USA मैच में भारतीय बल्लेबाजों की हो सकती है चांदी

टीम इंडिया की बल्लेबाजी यूनिट पिछले एक साल से काफी दमदार नजर आ रहा है। छोटी टीम हो या बड़ी, भारतीय बल्लेबाज सभी की जमकर खबर लेते दिखे हैं और रनों का अंबार लगाया है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही दमदार रहा और इसमें बल्लेबाजों की भूमिका काफी अहम रही। विपक्षी गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाज ज्यादा कुछ करने का मौका ही नहीं देते हैं और उन्हें शुरुआत में ही दबाव में ला देते हैं।
कुछ ऐसा ही सिलसिला हमें IND vs USA मैच में देखने को मिल सकता है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मैच होने के कारण बल्लेबाज जोरदार अंदाज दिखाना चाहेंगे और इसके लिए वो यूएसए के गेंदबाजी आक्रमण को टारगेट कर सकते हैं, जिसमें ज्यादा बड़े नाम नहीं हैं और बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने के मामले में भी अमेरिका की टीम को इतना ज्यादा अनुभव नहीं है।
इसी वजह से IND vs USA मैच में भारतीय खिलाड़ी रिकॉर्ड की बारिश कर सकते हैं। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के पास भी कारनामा करने का मौका रहेगा। हम आपको इस लेख में कुछ खास रिकॉर्ड की जानकारी देने जा रहे हैं, जो भारत बनाम अमेरिका मैच में हमें देखने को मिल सकते हैं।
IND vs USA मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
1. यूएसए के खिलाफ भारत ने अभी तक एक ही T20I मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है। अगर टीम इंडिया ने आगामी मैच में अमेरिका को हरा दिया तो यह लगातार दूसरी जीत होगी।
2. यूएसए ने भारत को अभी तक एक भी बार नहीं हराया है। अगर मुंबई में उसने टीम इंडिया को रौंद दिया तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ उसकी पहली जीत होगी।
3. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 480 रन बनाए हैं। अगर उन्होंने IND vs USA मैच में 50 रनों की पारी खेल दी तो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में गौतम गंभीर (524) और एमएस धोनी (529) से आगे निकल जाएंगे।
4. सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 16 बार T20I में प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब जीता है, जो विराट कोहली के साथ भारत के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। अगर IND vs USA मैच में सूर्या प्लेयर ऑफ द मैच बने तो कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20आई में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय बन जाएंगे।
5. टी20 वर्ल्ड कप में मैच की पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा अपने रंग में दिखे तो वो IND vs USA मैच के दौरान रोहित के इस रिकॉर्ड की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
6. USA के खिलाफ हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है, जिन्होंने पिछली बार 50 रन बनाए थे। इस बार उनका यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा या ईशान किशन के कारण खतरे में पड़ सकता है।
7. IND vs USA मैच में अभी तक किसी भी गेंदबाज ने फाइव विकेट हॉल नहीं लिया है। ऐसे में जो भी इस कारनामे को अंजाम देगा, वो ऐसा करने वाला पहला खिलाड़ी होगा।
8. T20 वर्ल्ड कप में अभी तक शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी। ऐसे में कमजोर USA के सामने भारतीय बल्लेबाजों के पास इस सूखे को खत्म करने का मौका होगा।
FAQs
T20 WC में IND vs USA मैच कब खेला जाना हैं?
IND vs USA मैच कितने बजे से शुरू होना है?
यह भी पढ़ें: हर्षित राणा हुए बाहर, तो BCCI ने किया उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान, 150kmph वाले गेंदबाज को दी जगह