Posted inICC T20 World Cup

‘ये ठीक नहीं था…’ टीम इंडिया की सेमीफाइनल जीत पर भड़के Sunil Gavaskar, चीटिंग का उठाया मुद्दा

‘ये ठीक नहीं था…’ Team India की सेमीफाइनल जीत पर भड़के Sunil Gavaskar, चीटिंग का उठाया मुद्दा

Sunil Gavaskar Angry: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया (Team India) ने इंग्लैंड को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 7 रनों से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पूरे ओवर खेलकर 246/7 का स्कोर बनाया।

इस तरह भारत ने करीबी जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। हर कोई टीम इंडिया (Team India) के खिताबी मैच के लिए क्वालीफाई करने का जश्न मना रहा लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने खास चीज को लेकर नाराजगी जताई है और इंग्लैंड के लिए सहानभूति भी व्यक्त की।

टीम इंडिया (Team India) की जीत के बावजूद सुनील गावस्कर खास चीज को लेकर भड़के

‘ये ठीक नहीं था…’ Team India की सेमीफाइनल जीत पर भड़के Sunil Gavaskar, चीटिंग का उठाया मुद्दा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की पारी के दौरान स्टेडियम के डीजे ने कुछ ऐसी हरकत की, जिससे टीम इंडिया (Team India) का ये दिग्गज कुछ खास खुश नजर नहीं आया और यह भी कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट की गरिमा बनाए रखी जाए। दरअसल, 254 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और 15 ओवर के बाद उसे जीत के लिए 69 रन चाहिए थे। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी के लिए बुलाया।

जसप्रीत बुमराह के ओवर की तीसरी गेंद पर चौका आया और जब वह गेंदबाजी के लिए जा रहे थे तो स्टेडियम में मौजूद डीजे ने क्राउड से बुमराह की हौसलाअफजाई कराने का प्रयास किया, इससे सुनील गावस्कर खुश नहीं नजर आए और उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया भी दी।

इंग्लैंड की पारी के दौरान ‘बूम बूम बुमराह’ के नारे लगवाने पर डीजे पर भड़के गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कुछ समय पहले ही मैचों के बीच में होने वाले लेज़र शो की आलोचना की थी। वहीं, अब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में घरेलू मैचों जैसा माहौल बनाने पर नाराजगी जताई है। डीजे के द्वारा इंग्लैंड की पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह के पक्ष में क्राउड से नारे लगवाए जाने को लेकर, स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी के दौरान गावस्कर ने कहा,

“जब बुमराह गेंदबाजी कर रहे हों तो दर्शकों से ‘बूम बूम बुमराह’ के नारे लगाने को कहना अच्छा विचार नहीं है। वे ओवरों के बीच में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन ओवर के दौरान नहीं। यह वर्ल्ड कप है।”

सुनील गावस्कर के बयान से पता चलता है कि वो चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में डीजे को न्यूट्रल होना चाहिए और सिर्फ टीम इंडिया (Team India) के बारे में नहीं सोचना चाहिए दूसरी टीम का भी ध्यान देना चाहिए।

जसप्रीत बुमराह के अंतिम दो ओवर बने टीम इंडिया (Team India) की जीत की वजह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया (Team India) का ब्रम्हास्त्र कहा जाता है, क्योंकि जब भी भारत मुश्किल में होता है, कप्तान अपने इस खिलाड़ी को याद करते हैं। ऐसा ही कुछ टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में हुआ। जब इंग्लैंड के बल्लेबाज डोमिनेट करने को देख रहे थे तो सूर्यकुमार यादव ने 16वां ओवर बुमराह को थमाया और इस गेंदबाज ने सिर्फ 8 रन देकर दबाव बढ़ा दिया।

इसके बाद, बुमराह ने 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। इस तरह उनके अंतिम दो ओवर में इंग्लिश बल्लेबाज 14 रन ही बना पाए, जबकि उनके लगभग 14 रन प्रति ओवर बनाने की जरूरत थी। इस तरह बुमराह के अंतिम दो ओवर ने टीम इंडिया (Team India) का काम आसान कर दिया और बाद में मुकाबला जीत लिया।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारत ने कितने अंतर से हराया?
7 रन

यह भी पढ़ें: ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ इस खिलाड़ी का बनना पूरी तरह तय, नॉमिनेट किये गए हैं 8 नामों में से ये 7 हो जायेंगे बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!