Sunil Gavaskar Praises Jacob Bethel: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल विस्फोटक बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेली गई उनकी शानदार पारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि इंग्लैंड को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बेथेल की काउंटर-अटैकिंग सेंचुरी ने मैच को आखिरी ओवरों तक रोमांचक बनाए रखा।
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उनकी पारी को असाधारण बताते हुए कहा कि इतने बड़े मंच पर इस तरह की बल्लेबाजी करना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
बेथेल के धमाकेदार शतक से सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) हुए प्रभावित

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए और ऐसा लग रहा था कि मैच जल्दी खत्म हो सकता है। लेकिन इसी मुश्किल स्थिति में जैकब बेथेल क्रीज पर आए और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज अपनाया।
बेथेल ने सिर्फ 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में आठ चौके और सात छक्के शामिल थे। उन्होंने स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ बेहतरीन शॉट्स लगाए और मैदान के चारों ओर रन बटोरे। उनकी बल्लेबाजी ने इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा और भारतीय टीम पर भी कुछ समय के लिए दबाव बना दिया।
मैच के बाद विश्लेषण करते हुए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में शतक लगाना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जब टीम शुरुआती झटके झेल रही हो और सामने मजबूत भारतीय गेंदबाजी आक्रमण हो, तब इस तरह की पारी खेलना किसी भी खिलाड़ी के आत्मविश्वास और प्रतिभा को दिखाता है।
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने जैकब बेथेल की जमकर की तारीफ
‘क्रिकेट लाइव’ के दौरान जियोस्टार के एक्सपर्ट सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने 22 वर्षीय ऑलराउंडर के बारे में कहा,
“टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत जैसी टीम के खिलाफ शतक लगाकर जैकब बेथेल ने साबित कर दिया कि वह इस स्तर के खिलाड़ी हैं। लोगों ने उनकी बहुत प्रशंसा की है। हमने उन्हें एशेज सीरीज में भी देखा, जहां उन्होंने आकर शतक बनाया। ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में टेस्ट शतक बनाना असाधारण बात है। ऑस्ट्रेलियाई टीम आसानी से शतक नहीं बनाने देती। उस सीरीज ने उनकी प्रतिभा को साबित कर दिया।”
गावस्कर ने आगे कहा,
“इसके बाद, वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह असाधारण थी। हमने उन्हें वनडे मैचों में देखा है। उन्होंने बेहद शानदार बल्लेबाजी की है। लेकिन तब वे पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। अब उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया है। इससे फर्क पड़ता है। अगर शुरुआत में दो विकेट गिर जाते हैं, तो उन्हें ज्यादा ओवर खेलने का मौका मिलता है। और उनके पास जिस तरह के शॉट हैं, उससे बल्लेबाजी बेहद आसान लग रही थी। लेकिन अफसोस की बात है कि शतक बनाने के बावजूद बेथेल इंग्लैंड को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।”
बता दें कि जैकब बेथेल की तूफानी शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड को अंत में निराशा झेलनी पड़ी, क्योंकि 254 के टारगेट का पीछा करते हुए उसे 7 रनों से हार मिली। इसी वजह से इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, जबकि भारत ने फाइनल में जगह बना ली।
FAQs
सुनील गावस्कर ने किस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है?
यह भी पढ़ें: अख्तर ने किया बड़ा खुलासा, संजू-बुमराह नहीं बल्कि इस शख्स को बताया टीम इंडिया की सफलता का हीरो