Pakistan vs Namibia: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टीम ने नामीबिया को ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में हराने के साथ ही सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है। तो आइए जान लेते हैं कि अब पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) किस-किस टीमों से सुपर 8 में भिड़ने वाली है।
102 रन से Pakistan ने जीता मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) सुपर 8 में किन-किन टीमों से भिड़ने वाली है के बारे में जानने से पहले पाकिस्तान-नामीबिया के बीच हुए 35वें मैच के बारे में जान लीजिए। बता दें कि पाकिस्तान और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में मुकाबला खेला गया और इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।
इस दौरान साहिबज़ादा फरहान ने नाबाद 58 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। वहीं शादाब खान ने 22 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रनों की फिनिशिंग नॉक खेल अपने बल्लेबाजी का बेहतरीन नमूना पेश किया। विरोधी टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट वहीं जैक ब्रासेल ने दो सफलताएं अर्जित की।
रन चेस करने उतरी नामीबिया की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसके बाद एक के बाद एक विकेट खोने के चलते यह टीम 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई। ओपनर लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे अधिक 22 गेंदों में 23 रन बनाए। वहीं अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 20 गेंद में 20 रन की पारी खेली।
इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक टच नहीं कर सका। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4 विकेट, शादाब खान ने तीन विकेट वहीं सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने एक-एक सफलता अर्जित की। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच साहिबज़ादा फरहान रहे।
यह भी पढ़ें: कौन था भारत-पाकिस्तान मैच का असली हीरो? अब खुद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बताया नाम
इन-इन टीमों से होगी Pakistan की टक्कर
सुपर 8 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) हमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ मुकाबला खेलते नजर आएगी। बता दें कि सुपर 8 मैचों की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है। और इसी दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के साथ अपना पहला मैच खेलते दिखाई देगी।
इसके बाद न्यूजीलैंड को 24 तारीख को अपना अगला मैच इंग्लैंड फिर 28 तारीख को श्रीलंका के साथ खेलना है और अगर पाकिस्तान (Pakistan Team) इनमें से कम से कम दो मैच जीत जाती है तो वह सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
Pakistan register a massive win against Namibia to seal their spot in the Super 8s! 🔥
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/ZDDaX3A22Z pic.twitter.com/ZLpXubDSXn
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026