Team India, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 48 में भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी है और इस मैच में जिम्बाब्वे को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) सेमी फाइनल का स्पॉट काफी हद तक फिक्स कर लिया है। तो आइए जान लेते हैं कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब क्या करने की जरूरत है।
जिम्बाब्वे मैच जीत कर Team India को हुआ फायदा

बता दें कि एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे सिर्फ 184-6 रन ही बना सकी और 72 रनों से मैच हार गई।
इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया के दो अंक हो गए और वो अंक तालिका में अभी भी तीसरे पायदान पर है। लेकिन इसके बावजूद उसका टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) सेमीफाइनल में खेलने का सपना पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद कोच गंभीर की छुट्टी है तय, फिर ये दिग्गज होगा भारतीय टीम का नया कोच
अंतिम मैच में करना होगा ये काम
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम को अपना लास्ट मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ खेलना है, जो कि एक मार्च को खेला जाएगा और वो मैच जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। अगर उस मैच में इंडिया विंडीज को हरा देती है, तो वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
मालूम हो कि 26 तारीख को दोपहर में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। इस दौरान मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया, जिससे इंडिया की राह आसान हो गई। वरना भारत को लास्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद भी नेट रन रेट के भरोसे रहना पड़ता। अब इंडिया को लास्ट मैच में बस जीत दर्ज करने की जरूरत है, चाहे वो 1 रन या विकेट से हो या 100 रन से।
ENGLAND ✅
SOUTH AFRICA ✅The Proteas power into the semi-finals of ICC Men’s T20 World Cup for the 4th time! 🇿🇦
Which two teams will join them? 💬
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #ZIMvSA | SUN, 1st MAR, 2 PM pic.twitter.com/kANrtpPFWC
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026
साउथ अफ्रीका का क्वालिफिकेशन हो चुका है कंफर्म
बता दें कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दो के दोनों मैच जीत लिए हैं और वो चार अंक तक पहुंच चुकी है और इसके साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह कंफर्म कर चुकी है। इस टीम को अपना लास्ट मैच जिम्बाब्वे के साथ खेलना है और सुपर 8 में जिम्बाब्वे की टीम लगातार हार रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि अफ्रीका अंतिम मैच जीतेगी या नहीं। और इंडिया का क्या हाल होगा।