Posted inICC T20 World Cup

सूर्या एंड कंपनी की उम्मीदों पर फिरा पानी, BCCI ने ठुकराई अहम डिमांड

Surya and Co.'s hopes dashed as BCCI rejects key demand

BCCI: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर आ रही है। सूर्या की लीडरशिप में इंडियन टीम ने पहला मैच 29 रनों से जीता था और दूसरा मैच 12 तारीख को खेलते नजर आने वाली है। अगले मैच के लिए हर कोई काफी एक्साइटेड है। लेकिन इससे पहले ही एक ऐसी खबर सामने आई है, जो कि सूर्या एंड कंपनी को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाली।

सूर्या एंड कंपनी को पसंद नहीं आएगी यह खबर

Team India
Team India

दरअसल, जो खबर कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया को पसंद नहीं आएगी वो ये है कि बीसीसीआई (BCCI) ने उनका प्रपोसल ठुकरा दिया है। सूर्या एंड कंपनी चाह रही थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनकी वाइफ और परिवार को उनके साथ रहने दिया जाए, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बोर्ड ने इसके लिए सख्त मना कर दिया है।

गौतम गंभीर के आने के बाद बना था यह रूल

जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने थे और इंडिया का कुछ मैचों में प्रदर्शन खराब रहा था तब गौतम गंभीर के कहने पर बोर्ड (BCCI) ने कुछ नियम बनाने थे और उन्हीं नियमों में से एक नियम ये है कि 45 दिन से कम दौरों में परिवार खिलाड़ियों के साथ यात्रा नहीं कर सकता। यही कारण है कि बोर्ड ने इस बार भी अनुमति नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: BCCI का फैसला या मजबूरी? ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखने की वजह आई सामने

फाइनल के लिए मिल सकती है अनुमति

ग्रुप स्टेज के मैचों में भले बीसीसीआई (BCCI) परिवार को प्लेयर्स के साथ रहने की अनुमति नहीं दे रही है। लेकिन फाइनल मैच के दौरान उन्हें अनुमति दी जा सकती है, ताकि वो उस मोमेंट को अपने परिवार के संग एंजॉय कर सकें। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी या फिर नहीं। चूंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक से बढ़कर एक टीमें हमें खेलते नजर आ रही हैं और सभी यहां पर ट्रॉफी जीतने के इरादे से आई हैं।

नामीबिया से खेलेगी अपना अगला मैच

बताते चलें की टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय क्रिकेट टीम को अपना अगला मैच नामीबिया के साथ खेलना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:00 से खेला जाएगा। भारत-नामीबिया का मैच 12 फरवरी, गुरुवार के दिन खेला जाना है।

दोनों टीमें 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर एक-दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। तो देखना होगा कि इस बार का मुकाबला कैसा रहेगा। बीते बार तो टीम इंडिया ने बड़े ही आसानी के साथ जीत दर्ज की थी।

FAQs

टीम इंडिया का टी20 कप्तान कौन है?

सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: मैच पर मुहर लगते ही एक्शन में भारत, 15 फरवरी की प्लेइंग इलेवन तैयार, सूर्या-हार्दिक-बुमराह…

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!