Posted inICC T20 World Cup

सूर्या-गंभीर की होगी छुट्टी, टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप जितने का सपना टूटा

Surya and Gambhir will be dismissed, Team India's dream of winning the T20 World Cup is shattered.

Team India: तमाम भारतीय फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का सपना अब अधूरा रह जाएगा, क्योंकि साउथ अफ्रीका से हारने के साथ ही भारतीय टीम का बैलेंस गड़बड़ा गया है।

साउथ अफ्रीका हार गड़बड़ हुआ Team India का बैलेंस

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण पूरी तरह से गड़बड़ा गए हैं और यही कारण है कि अब भारतीय टीम का टूर्नामेंट जीतने का सपना अधूरा ही रहे जाएगा।

यह भी पढ़ें: IND vs SA: लप्पेबाजों की निकली लप्पेबाजी, साउथ अफ्रीका ने दिखाई असली औकात, 111 रन पर ऑल आउट हो हारी टीम इंडिया

अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंची Team India

The Indian cricket team has slipped to the bottom of the points table after suffering its biggest defeat by a margin of runs in the T20 World Cup history.
The Indian cricket team has slipped to the bottom of the points table after suffering its biggest defeat by a margin of runs in the T20 World Cup history.

टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री की रनों के अंतर से अपनी सबसे बड़ी हार झेलने के चलते भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर खिसक गई है। भारतीय क्रिकेट टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है और अब अगर इंडिया अगले दो मैच जीत भी जाती है तो भी नेट रन रेट की वजह से क्वालीफाई नहीं कर सकेगी। नेट रन रेट कम होने के चलते टीम कई बार बराबर पॉइंट होने के बावजूद टूर्नामेंट में क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं।

इसका एक बहुत बड़ा एग्जांपल हमें 2012 के दौरान भी देखने को मिला था। उस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम एक मैच हार गई थी। लेकिन बाकि के दो में उसने जीत दर्ज की थी और लेकिन नेट रन रेट कम होने के चलते हो वो पीछे रह गई थी। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने आगे मैचों के लिए क्वालीफाई कर लिया था। इस दौरान इन तीनों ही टीमों के चार-चार पॉइंट्स थे।

सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की हो सकती है छुट्टी

अगर सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने में कामयाब नहीं रहते हैं, तो बीसीसीआई उन्हें उनके पद से हटा सकती है। मालूम हो कि बीसीसीआई सूर्या की जगह किसी और को टी20 का कप्तान बना सकती यह। जबकि गंभीर के जगह कोई और कोच नियुक्त हो सकता, क्योंकि वैसे भी गंभीर की कोचिंग में भारत (Team India) का बाकि फॉर्मेट में हाल बेहाल रहा है।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब है?

8 मार्च

यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, झेलनी पड़ी सबसे बड़ी हार, मैच में ओवरऑल बने ये बड़े रिकार्ड्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!