Suryakumar Yadav’s befitting reply to Mitchell Santner: 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। इस स्टेडियम से भारत की कुछ कड़वी यादें भी जुड़ी हुई हैं, इसी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस इसे पनौती भी कह रहे हैं। हालांकि, इससे निपटने के लिए भारत ने अपना होटल भी बदला और मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम भी चेंज किया जा सकता है।
जहां टीम इंडिया नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जुड़ी कड़वी यादों को भुलाने का प्रयास कर रही है। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे भारतीय टीम और फैंस को 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की याद आ गई होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।
मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) का क्राउड को शांत करने का बड़ा बयान, पैट कमिंस की दिलाई याद

दरअसल, मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने भारत को हराकर क्राउड को शांत कराने की बात कही है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैंट कमिंस ने भी कहा था। जब 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तो उन्होंने कहा था कि मैदान पर मौजूद दर्शकों को साइलेंट यानी चुप कराने का होगा। अब कुछ ऐसा ही बयान न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने दिया है। सैंटनर ने कहा कि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में मेजबान भारत का सामना करते समय उनकी टीम खचाखच भरे भारतीय दर्शकों को शांत करने की कोशिश करेगी।
सैंटनर (Santner) ने कहा,
“हमारा लक्ष्य दर्शकों को शांत कराना है। टी20 क्रिकेट में कई तरह के फैक्टर होते हैं और यह कभी-कभी अनिश्चित होता है। अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो हम किसी भी बड़ी टीम को हरा सकते हैं। जाहिर है, भारत पर घरेलू मैदान पर यह वर्ल्ड कप जीतने का बहुत दबाव है।”
मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के क्राउड को शांत कराने वाले बयान की काफी ज्यादा बात हुई और फिर जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया, जो चर्चा का विषय है।
सूर्यकुमार यादव ने मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) को दिया करारा जवाब
शनिवार को पहले मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर्स से बात की और फिर बाद में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की बारी आई। इस दौरान, जब सूर्या से सैंटनर (Santner) के बयान के बारे में रिएक्शन माँगा गया तो उन्होंने कहा हँसते हुए कहा कि विरोधी टीमों द्वारा बड़े मैचों से पहले इस तरह के कमेंट प्रेडिक्टेबल हो गए हैं। सूर्या ने कहा,
“सब वही सेम लाइन चिपका रहे हैं। कुछ तो नया बोलो।”
इस तरह सूर्यकुमार यादव ने काफी स्मार्ट तरीके से मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के बयान पर प्रतिक्रिया दी। खैर जो भी हो, एक लाख से अधिक दर्शकों के सामने भारतीय टीम पर अच्छा करने का दबाव काफी ज्यादा होगा, क्योंकि घरेलू मैदान पर दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। इसके अलावा, भारत की टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है। अगर, भारत ने अपने ख़िताब का बचाव कर लिया तो वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी। पिछली बार भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टाइटल जीता था, अब सूर्यकुमार पर इसकी रक्षा करने का दबाव होगा।
FAQs
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: ‘दिल से चाहता हूं ये टीम जीते’ – भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने बताई अपनी फेवरेट