Posted inICC T20 World Cup

फाइनल से पहले सूर्या का बड़ा खुलासा, बोले – ‘कोच गंभीर पैड पहनकर मैदान पर उतरेंगे…’

Final से पहले सूर्या का बड़ा खुलासा, बोले – 'कोच गंभीर पैड पहनकर मैदान पर उतरेंगे...'

IND vs NZ Final: अहमदबाद में 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे काफी खलबली मची हुई है। सूर्या का बयान हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर है, जिसमें उन्होंने गंभीर के बल्लेबाजी के लिए आने की बात कही है।

ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि क्या फाइनल (Final) में गंभीर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। तो चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं कि भारतीय कप्तान ने गंभीर को लेकर ऐसा बयान क्यों दिया है और पूरा माजरा क्या है।

सूर्यकुमार यादव के ‘कोच गंभीर पैड पहनकर मैदान पर उतरेंगे… वाले बयान का सच

Final से पहले सूर्या का बड़ा खुलासा, बोले – 'कोच गंभीर पैड पहनकर मैदान पर उतरेंगे...'

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल (Final) की पूर्व संध्या यानी शनिवार को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। इस दौरान उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर की मानसिकता के बारे में बताया और यह भी कहा कि वो ऐसे हैं कि उनका बस चले तो वो खुद ही पैड पहनकर आ जाएं। इस तरह सूर्यकुमार ने गंभीर की तारीफ की और उन्हें एक टीममैन बताया।

रिपोर्टर्स से बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा,

“उनका बस चले, तो वो खुद बल्लेबाजी करने आ जाए। उन्होंने पहले भी वर्ल्ड कप में खेला है और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनका मंत्र हमेशा से यही रहा है कि हर खिलाड़ी का योगदान होना चाहिए। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां एक या दो खिलाड़ी ट्रॉफी नहीं जिता सकते। हर मैच में हमारे सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। सेमीफाइनल में भी यही हुआ। टीम खेल में, संपूर्ण प्रदर्शन के लिए हर बल्लेबाज का अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होता है।”

पर्सनल माइलस्टोन वाली सोच को किया ख़त्म

सूर्यकुमार यादव ने यह भी बताया कि गौतम गंभीर ने टीम से पर्सनल माइलस्टोन वाली सोचा को खत्म कर दिया है। अब सभी खिलाड़ी खुद से पहले टीम हित के बारे में सोचते हैं। सूर्या ने आगे कहा,

“उन्होंने व्यक्तिगत उपलब्धियों की अवधारणा को खत्म कर दिया है। यह एक टीम गेम है, उदाहरण के लिए, तिलक ने 7 गेंदों में 21 रन बनाए, यह लगभग किसी के अर्धशतक या शतक बनाने के बराबर है। दोनों ही चीजें हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। वह इन्हीं बातों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। टीम के लिए जो भी महत्वपूर्ण होता है, हम वही करते हैं। ये चीजें टीम में सकारात्मकता फैलाती हैं; अगर आप खुद को अलग रख दें, तो टीम को फायदा होता है क्योंकि सबका एक साझा लक्ष्य होता है।”

भारत और न्यूजीलैंड फाइनल (Final) पर सभी की नजर

इस समय सभी का ध्यान भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल (Final) पर है। गौतम गंभीर के पास भी अच्छा मौका है कि वो अपने आलोचकों का जवाब दें, क्योंकि उनके ऊपर काफी सवाल खड़े हुए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव के पास भी खुद का नाम उन दिग्गज भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शामिल करने का है, जो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं।

हालांकि, इसके लिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा और न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी गलती से बचाना होगा, क्योंकि एक छोटी सी भी गलती हार का कारण बन सकती है।

FAQs

अभी तक गौतम गंभीर कितने ICC टाइटल जीत चुके हैं?
1

यह भी पढ़ें: उधर शाम को भारत को खेलना हैं फाइनल, इधर पृथ्वी शॉ ने कर ली सगाई, जानें किसे बना रहे अपनी दुल्हन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!