Posted inICC T20 World Cup

पिच की मिट्टी को पहले लगाया माथे फिर होंठों से चूमा, सूर्या ने ऐसे मनाया जीत का जश्न, बाकि खिलाड़ी भी नहीं रहे पीछे

Suryakumar Yadav celebrated the victory by applying the soil from the pitch to his forehead and then kissing it with his lips. The other players were not far behind.

Suryakumar Yadav Celebration: टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही है। वहीं लगातार दूसरी बार भारत ने ट्रॉफी जीती है।

जीत की खुशी भारतीय खिलाड़ियों में अलग ही देखने को मिली, जिस तरह से इंडियन प्लेयर्स ने 2024 की टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री सेलिब्रेट की थी। कुछ उसी अंदाज में 2026 टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री सेलिब्रेट करते दिखाई दिए।

पिच की मिट्टी को Suryakumar Yadav ने लगाया माथे

Suryakumar Yadav celebrated the victory by applying the soil from the pitch to his forehead and then kissing it with his lip
Suryakumar Yadav celebrated the victory by applying the soil from the pitch to his forehead and then kissing it with his lip

2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियन बनाने के बाद हिटमैन रोहित शर्मा मैदान की घास खाते नजर आए थे और कुछ उन्हीं के अंदाज में फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, अहमदाबाद पिच की मिट्टी को माथे से लगाते और चूमते नजर आए। उनका ये पल देख फैंस को अलग सुकून मिला।

इधर से उधर झूमते दिखे खिलाड़ी

19वें में ओवर की अंतिम गेंद पर जैसे ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अंतिम विकेट गिरा। वैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने सेलिब्रेट करना चालू कर दिए। मैदान से बाहर कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज छल-उछलकर एक दूसरे को गले लगाते नजर आए। वहीं गौतम गंभीर, बैटिंग कोच, असिस्टेंट कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच से गले मिलते दिखाई दिए।

मैदान पर भी खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाते और एक दूसरे को जीत की मुबारकबाद देते नजर आए। यह जीत इन सभी खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा खास है, क्योंकि कुछ मुकाबले में इस टीम के प्रदर्शन पर शक किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: उधर शाम को भारत को खेलना हैं फाइनल, इधर पृथ्वी शॉ ने कर ली सगाई, जानें किसे बना रहे अपनी दुल्हन

कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में टॉस हारकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इंडियन क्रिकेट टीम ने 20 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इस दौरान इंडिया के टॉप रन गेटर एक बार फिर विकेटकीपर संजू सैमसन बने। उन्होंने 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली और 5 चौके व 8 छक्के जड़े।

ईशान किशन ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। अंत में आकर शिवम दुबे ने 8 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 26 रन की एक पॉवरफुल पारी खेली। सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे। विरोधी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट जेम्स नीशम ने चटकाए। उन्होंने तीन विकेट लिए। वहीं मैट हेनरी और रचिन रविंद्र एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

ऐतिहासिक रन चेस करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड टीम लगातार विकेट गंवाते रही और ऑल आउट होकर सिर्फ 159 रन ही बना सकी। इसके चलते भारत ने 96 रन से जीत दर्ज की। इस टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। इस टीम के टॉप रन गेटर बने टिम सीफर्ट उन्होंने 26 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं मिशेल सेंटनर ने 43 रन बनाए। मगर किसी अन्य खिलाड़ी का सहयोग न मिल पाने के कारण टीम मुकाबला नहीं जीत सकीय।

टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह। बुमराह ने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने। वहीं अक्षर पटेल 3 विकेट, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा एक-एक विकेट लेने में सफल हुए।

FAQs

टीम इंडिया ने कितनी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है?

3 बार

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: हिस्ट्री रिपीट कर इंडिया बनी चैंपियन, संजू-अभिषेक-ईशान का दिखा जलवा, जस्सी-अक्षर भी नहीं रहे पीछे

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!