Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भरपूर डोमिनेंस दिखाया। इंडियन क्रिकेट टीम ने एकतरफ़ा अंदाज में ट्रॉफी पर कब्जा किया और वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पावर का लोहा मनवाया। लेकिन इस दौरान सुपर 8 में इंडिया को साउथ अफ्रीका के सामने हार का सामना करना पड़ा था, जिसको लेकर हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने काफी बड़ा खुलासा किया है।
साउथ अफ्रीका से 76 रन से हारी टीम इंडिया
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में अपने पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरी। इस दौरान टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप पूरी तरह से एक्सपोज्ड हो गई। साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 188 रनों का टारगेट दिया, जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 111 रन पर ऑल आउट होकर 76 रन से मैच हार गई।
उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियन बनने पर सवाल खड़े होने वालों की क्या टीम इंडिया सही में टी20 वर्ल्ड कप जीत पाएगी या फिर एक बार फिर फैंस का दिल टूट जाएगा। मगर उसके बाद भारत में कमबैक किया और फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी जीती।
Suryakumar Yadav ने किया बदला खुलासा

बता दें कि सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम मैनेजमेंट ने काफी अजीबोगरीब फैसला किया और उस मैच से अक्षर पटेल को बाहर बैठा कर वाशिंगटन सुंदर को खिलाया, जो कि उनके लिए काफी बड़ी भूल साबित हुई।
वाशिंगटन सुंदर ने 11 गेंद में 11 रन बनाए और गेंदबाजी में दो ओवर में 17 रन दिए। मगर एक भी विकेट नहीं ले पाए। वहीं जब फाइनल मैच में अहमदाबाद में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्षर पटेल खेले तो उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल को बल्लेबाजी करने का तो मौका नहीं मिला। लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 27 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड के बैटिंग लाइनअप की कमर तोड़ दी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, ये 2 खिलाड़ियों के पास अब चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी
अपनी गलती को लेकर सूर्या ने मांगी माफी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अक्षर पटेल को ड्रॉप किए जाने की वजह से वो काफी ज्यादा गुस्से में थे। सूर्या ने कहा, “वह (अक्षर पटेल) बहुत नाराज़ था। और उसे होना भी चाहिए था। वो एक अनुभवी खिलाड़ी है, एक फ़्रैंचाइज़ी की कप्तानी करता है। उसे नाराज़ होना ही चाहिए।
सूर्या ने आगे कहा, “मैंने माफ़ी मांगी। मैंने उससे कहा कि मुझसे गलती हो गई, और मुझे इसका अफ़सोस है, लेकिन यह टीम के हित में लिया गया फ़ैसला था। यह बातचीत काफ़ी मुश्किल थी। उसने इसे सहजता से लिया, और अगले दिन हमने इस बारे में विस्तार से बात की।”
Suryakumar Yadav said, “I apologised to Axar Patel after dropping him for SA match. I told him I made a mistake and I’m sorry, but it was a call for the team. It was a hard conversation. He took it in his stride, and we talked it through the next day”. (Express Sports). pic.twitter.com/eWr5C76ZU3
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 12, 2026