Suryakumar Yadav copies Usman Tariq Bowling Action: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में टक्कर होनी है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक चर्चा का विषय बने हुए हैं और उन्हें भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। तारिक का गेंदबाजी एक्शन थोड़ा अलग है और वो गेंद को डिलीवर करने से पहले ठहराव भी लेते हैं, जिससे बल्लेबाजों को उन्हें पढ़ने में मुश्किल होती है।
ऐसे में उस्मान तारिक (Usman Tariq) से निपटने के लिए मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खास तरीके से अभ्यास कराया और खुद ही पाकिस्तानी स्पिनर के अंदाज में गेंदबाजी करते दिखे।
सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक (Usman Tariq) के एक्शन से गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को कराया अभ्यास

पाकिस्तान के उस्मान तारिक (Usman Tariq) का गेंदबाजी एक्शन थोड़ा अलग है। उनका रन-अप ज्यादा नहीं है और वो राउंड आर्म एक्शन के साथ गेंद फेंकते समय पॉज लेते हैं, जिसके कारण बल्लेबाज क्या करने वाला है, इसको भांपने का पर्याप्त समय उन्हें मिल जाता है और वो उसी हिसाब से गेंद फेंकते हैं। ऐसे में जब मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव आए तो उन्होंने इस ऑफ स्पिनर को ‘सिलेबस के बाहर वाला प्रश्न’ बताया और कहा कि उनकी टीम तारिक से निपटने के लिए रास्ता खोज लेगी।
इसके बाद, जब टीम इंडिया का अभ्यास सत्र हुआ तो उस दौरान बल्लेबाजों को उस्मान तारिक (Usman Tariq) से निपटने के लिए सूर्यकुमार यादव ने खुद तैयारी करवाई। सूर्या ने तारिक के एक्शन को कॉपी किया और ठहराव के साथ गेंदबाजी की। इस दौरान अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज उनका सामना करते नजर आए। वहीं, नेट्स के पीछे हेड कोच गौतम गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल निगरानी रखे हुए थे।
आप भी देखें वीडियो:
no way Suryakumar Yadav was bowling to the Indian batters like Usman Khan in the nets today 😭😭😭😭pic.twitter.com/NnMcxwLlwu
— Abdullah. (@Abdullahh_56) February 14, 2026
टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से साफ़ जाहिर है कि सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी उस्मान तारिक को लेकर जरूर कुछ खास तैयारी बनाकर मुकाबले में उतरेगी। अब देखना होगा कि मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज हावी होते हैं या फिर तारिक का कमाल देखने को मिलेगा।
सलमान अली आघा ने उस्मान तारिक (Usman Tariq) को बताया ट्रंप कार्ड
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने उस्मान तारिक को अपनी टीम का ट्रंप कार्ड बताया। सलमान ने सबसे पहले उनके गेंदबाजी एक्शन की वैधता पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया और फिर उनकी तारीफ की। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा,
“उस्मान के एक्शन को ICC ने दो बार लीगल ठहराया है। इसलिए हमें बाहरी लोगों की परवाह नहीं है। हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है। आप लोगों ने उस्मान तारिक को इतना बड़ा मुकाम दिलाया है। वो अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वो हमारे ट्रंप कार्ड हैं।”
बता दें कि उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर हाल ही में काफी ज्यादा चर्चा हुई और काफी सारे लोगों ने दावा किया कि उनका एक्शन लीगल नहीं है और वो चकिंग करते हैं। हालांकि, सलमान अली आघा ने साफ़ कर दिया कि जब ICC ने उस्मान के एक्शन को वैध पाया है तो फिर उनकी आलोचना करने वाले लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
FAQs
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब खेला जाना है?
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कहां खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: होटल भुगतान नहीं हुआ, तो सड़क पर बैठने को मजबूर पाकिस्तानी खिलाड़ी, पैसे नहीं, इज्जत भी गई