Indian player’s career over: 7 फरवरी से 8 मार्च तक T20 World Cup 2026 का रोमांच चरम पर रहा। इस दौरान फैंस को 55 मुकाबले देखने को मिला और स्पर्धा करने वाली 20 टीमों में भारत सबसे अव्वल रहा। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को एकतरफा हराया और तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा भारत पहली ऐसी टीम बना, जिसने ख़िताब की रक्षा करने में भी सफलता हासिल की।
हालांकि, T20 World Cup के दौरान कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, जबकि कुछ का औसत रहा। हर बार वर्ल्ड कप के बाद कुछ खिलाड़ियों का करियर भी खत्म हो जाता है और इस बार भी एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि वो अब शायद टीम इंडिया की जर्सी कभी न पहने।
इस भारतीय खिलाड़ी का करियर T20 World Cup के साथ ही माना जा रहा

2024 में T20 World Cup जीतने पर भारत के तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। इस बार भी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि फाइनल के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार रिटायर हो सकते हैं, क्योंकि वह सिर्फ एक फॉर्मेट ही खेलते हैं और लगभग पिछले दो साल से उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन भी साधारण रहा। हालांकि, खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार ने संन्यास लेने जैसी कोई भी घोषणा नहीं की।
इसके बावजूद, माना जा रहा है कि T20 World Cup 2026 ही टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव का आखिरी इंटरनेशनल इवेंट था और अब वो शायद ब्लू जर्सी में खेलते न नजर आएं। भारत को अपनी अगली टी20 सीरीज जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर खेलनी है। इसी सीरीज से नए कप्तान का ऐलान हो सकता है और सूर्या को टीम से बाहर भी किया जा सकता है। हालांकि, भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्यकुमार को खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बावजूद मौके मिल सकते हैं लेकिन इसके लिए हेड कोच गौतम गंभीर का फैसला बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि गंभीर ने अगर सूर्यकुमार का समर्थन किया तो ये खिलाड़ी अभी और खेलता नजर आ सकता है।
T20 World Cup जीतने के बाद, सूर्यकुमार यादव ने अगले लक्ष्य का किया जिक्र
अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद, सूर्यकुमार यादव ने अगले लक्ष्य का भी जिक्र किया और शायद कहीं न कहीं ये हिंट भी दिया कि अभी वो संन्यास नहीं लेने वाले हैं। सूर्या ने बताया कि अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक गोल्ड मेडल और उसी साल होने वाला T20 World Cup है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने कहा,
“अगला लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड मेडल और उसी वर्ष होने वाला टी20 वर्ल्ड कप है।”
From World Cup glory to the next challenge, #SuryakumarYadav opens up about what lies ahead for #TeamIndia.🇮🇳❤️#T20WorldCup #INDVNZ pic.twitter.com/5NPw2aNK5X
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने सूर्यकुमार यादव
भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और ख़िताब जीता। इस तरह टीम इंडिया तीसरी बार चैंपियन बनी। तीनों ही बार जीत अलग-अलग कप्तानों के साथ आई। सबसे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में T20 World Cup का उद्धघाटन संस्करण अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया को दूसरी बार ख़िताब जीतने के लिए 17 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा और फिर 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रचा। तीसरी बार ख़िताब जीतने के लिए भारत को दो साल का भी समय नहीं लगा और उसने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में ऐसा किया। इस तरह सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में धोनी और रोहित को ज्वाइन कर लिया है।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होते ही किस खिलाड़ी का करियर खत्म माना जा रहा है?
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ टी20 वर्ल्ड कप, अब इस दिन से शुरू होगा IPL 2026, BCCI ने जारी किया शेड्यूल