Posted inICC T20 World Cup

T20 WC 2026: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए 8 खिलाड़ी नॉमिनेट, भारत के ये खिलाड़ी भी रेस में शामिल

T20 WC 2026: 'Player of the Tournament' के लिए 8 खिलाड़ी नॉमिनेट, भारत के ये खिलाड़ी भी रेस में शामिल

T20 WC 2026 Player of the Tournament Nominees: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में अब सिर्फ एक मैच फाइनल के रूप में शेष रह गया है, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीच 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाना है। इस मुकाबले की विजेता टीम ही ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगा।

न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हाई स्कोरिंग मैच में मात देकर खिताबी मैच में अपना स्थान पक्का किया। इस बीच जैसे ही आईसीसी को टूर्नामेंट के दो फाइनलिस्ट मिल गए, उसने ‘Player of the Tournament’ के के लिए नॉमिनेट हुए 8 खिलाड़ियों के नामों का भी ऐलान कर दिया, इसमें एक भारतीय भी शामिल है।

ICC ने Player of the Tournament की रेस में शामिल खिलाड़ियों के नाम का किया ऐलान

T20 WC 2026: 'Player of the Tournament' के लिए 8 खिलाड़ी नॉमिनेट, भारत के ये खिलाड़ी भी रेस में शामिल

आईसीसी के वर्ल्ड कप में Player of the Tournament का खिताब भी देती है। यह अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जो बल्ले या गेंद, या फिर दोनों से अपनी टीम के लिए योगदान देते हैं। इस बार भी कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और उनमें से 8 को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

Player of the Tournament के लिए आईसीसी द्वारा नॉमिनेट किए गए खिलाड़ियों में इंग्लैंड के विल जैक्स, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगीडी और एडेन मार्करम, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और टिम साइफर्ट, यूएसए के शैडली वान शल्कविक और भारत के संजू सैमसन शामिल हैं। फैंस अपनी-अपनी पसंद के अनुसार खिलाड़ियों को वोट कर सकते हैं। इसके लिए आईसीसी ने वोटिंग लाइन ओपन कर दी हैं। जिस भी खिलाड़ी को सर्वाधिक वोट मिलेंगे, उसे ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाएगा।

संजू सैमसन की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Player of the Tournament) के लिए दावेदारी मजबूत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में संजू सैमसन बुरी तरह फ्लॉप हुए थे और उन्हें ओपनिंग के लिए पहली चॉइस के रूप में चुना भी नहीं गया था। हालांकि, नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा के बीमार पड़ने पर संजू को मौका मिला लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए और उन्हें फिर से प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया। इसके बाद, संजू कई मैच बाहर रहे लेकिन जब भारत को सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली तो मैनेजमेंट को अपनी योजना में बदलाव करते हुए सैमसन को वापस लाना पड़ा और यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।

संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी पारी तो नहीं खेली लेकिन 24 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इसके बाद, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाका किया और नाबाद 97 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जोरदार जीत दिलाई। फिर सेमीफाइनल में भी संजू का बल्ला चला और इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों का योगदान दिया।

इस तरह संजू सैमसन ने अभी तक खेले चार मैचों में 77.33 की औसत से 232 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 201.73 का है, जो बहुत ही जबरदस्त है। ऐसे में संजू Player of the Tournament के प्रबल दावेदार हैं।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में शामिल सभी खिलाड़ियों के आंकड़े

  1. विल जैक्स (इंग्लैंड) – 8 मैच, 226 रन, 9 विकेट
  2. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 7 मैच, 383 रन, 76.60 का औसत, 160.25 का स्ट्राइक रेट
  3. लुंगी एनगीडी (दक्षिण अफ्रीका) – 7 मैच, 12 विकेट, 7.19 की इकॉनमी
  4. एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका) – 8 मैच, 286 रन, 1 विकेट
  5. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) – 8 मैच, 11 विकेट, 128 रन
  6. शैडली वान शल्कविक (यूएसए) – 4 मैच, 13 विकेट, 6.80 की इकॉनमी
  7. टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड) – 8 मैच, 274 रन, 45.66 का औसत, 161.17 का स्ट्राइक रेट
  8. संजू सैमसन (भारत) – 4 मैच, 232 रन, 77.33 का औसत, 201.73 का स्ट्राइक रेट

FAQs

ICC ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए किस भारतीय को नॉमिनेट किया है?
संजू सैमसन

यह भी पढ़ें: “मैने कप्तान से फिक्सिंग की….” मैच के बाद सूर्या ने किया हैरान करने वाला खुलासा, हैरी ब्रुक से की हार-जीत की बात

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!