Posted inICC T20 World Cup

T20 WC Semifinal: टीम इंडिया का मैच किस चैनल पर? मोबाइल पर कैसे देखें फ्री लाइव?

T20 WC Semifinal: Which channel is Team India's match on? How to watch it live on your mobile for free?

Team India, T20 WC Semifinal: भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं है और जब भी एक क्रिकेट मैच होता है तो पूरा देश उसमें खो जाता है। 48 घंटे के बाद एक बार फिर एक ऐसा ही समय आने जा रहा है, जिसमें पूरा देश खोने वाला है।

2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होने जा रही है। तो आइए जान लेते हैं कि टीम इंडिया का यह सेमीफाइनल मैच कहां देखा जा सकता है और आप किस तरह से इस मैच का लुफ्त फ्री में उठा सकते हैं।

5 मार्च को होने वाली है दोनों टीमों की टक्कर

मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अंतिम सुपर 8 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

जबकि इंग्लैंड सुपर 8 के अपने तीनों मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची है। अब दोनों टीमें 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएँगी। दोनों टीमों का यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। लेकिन मैच का लाइव प्रसारण शाम 6:00 बजे से ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान टॉस 6:30 उछाला जाएगा।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा सेमीफाइनल? जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

यहां पर देखें IND vs ENG लाइव मैच

The T20 World Cup 2026 semi-final match between India and England cricket teams can be watched through Jio Hotstar app and website, Star Sports and DD Sports.
The T20 World Cup 2026 semi-final match between India and England cricket teams can be watched through Jio Hotstar app and website, Star Sports and DD Sports.

बता दें कि भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए देखा जा सकता है। वहीं टेलीविजन पर इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के जरिए होगा। साथ ही साथ डीडी स्पोर्ट्स के चैनल पर भी फैंस इस मैच का मजा लुफ्त में उठा सकते हैं।

लेकिन अगर आपको फ्री में यह मैच मोबाइल फोन पर देखना है, तो आपको अपने मोबाइल रिचार्ज के साथ जिओ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा या तो आप जियो टीवी के जरिए इस मैच को देख सकते है।

ये टीम मार सकती है बाजी

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दोनों ही टीमें काफी कमाल का प्रदर्शन करके यहां तक पहुंची हैं और उम्मीद है कि दोनों टीमें सेमीफाइनल में भी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। लेकिन जो टीम जीत सकती है वो है इंग्लैंड टीम, क्योंकि इंग्लैंड टीम के पास इस समय साइकोलॉजिकल एडवांटेज है।

इंग्लैंड टीम सुपर 8 के अपने सभी मैचों को जीत कर यहां पहुंची है। जबकि इंडिया को एक में हार का सामना करना पड़ा था और लास्ट मैच भी उसने बड़े मुश्किलों के साथ जीता था।

FAQs

भारत-इंग्लैंड का मैच कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: BCCI का मास्टरस्ट्रोक? अफगानिस्तान टेस्ट में बुमराह नहीं, आकिब नबी पर दांव

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!