Posted inICC T20 World Cup

T20 World Cup 2026 की डेट का हुआ ऐलान, पाकिस्तान समेत इन 4 टीमों के साथ होंगे भारत के मैच

T20 World Cup 2026 की डेट का हुआ ऐलान, पाकिस्तान समेत इन 4 टीमों के साथ होंगे भारत के मैच

T20 World Cup 2026: अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसके लिए अभी से फैंस में मन में काफी उत्साह है। इस बार वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगा और इसका अंत 8 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से होगा।

टी20 वर्ल्ड कप में अभी काफी समय बाकी है लेकिन इस बीच इसमें टीमों के ग्रुप और मैचों की संभावित तारीख सामने आ गई है। भारत को आसान ग्रुप मिला है, क्योंकि इसमें उसके साथ सिर्फ एक ही बड़ी टीम नजर आ रही है।

T20 World Cup में एक ही ग्रुप में फिर से भारत और पाकिस्तान

T20 World Cup 2026 की डेट का हुआ ऐलान, पाकिस्तान समेत इन 4 टीमों के साथ होंगे भारत के मैच

हाल ही में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच काफी टेंशन देखने को मिली थी। हालात इतने खराब थे कि दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे से हैंडशेक भी नहीं किया। पाकिस्तान ने पहले मैच में प्रयास किया लेकिन भारतीय टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां से चीजें बिगड़ती गईं। तभी से कई दिग्गजों ने राय दी कि इन दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में ना रखा जाए लेकिन आईसीसी ने इनकी बात नहीं मानी।

जी हां, आईसीसी ने विवाद के बावजूद भारत और पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के आगामी संस्करण में एक ही ग्रुप में रखा है, इसकी जानकारी क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में दी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप में शामिल सभी 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा जाएगा। इसमें भारत के साथ पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड को रखा जाएगा। ऐसे में इस ग्रुप में टीम इंडिया को सिर्फ पाकिस्तान से चुनौती मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अन्य टीमों को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

भारत को इन तारीखों में खेलने हैं टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले

रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज यूएसए के खिलाफ करेगी और दोनों के बीच मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा, जिसका वेन्यू अहमदाबाद होगा। इसके बाद, भारत का सामना नामीबिया से दिल्ली में 12 फरवरी को होगा।

फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ मुंबई में खेलती नजर आएगी।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मुकाबले

8 फरवरी – भारत बनाम यूएसए, अहमदाबाद
12 फरवरी – भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली
15 फरवरी – भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
18 फरवरी – भारत बनाम नीदरलैंड्स, मुंबई

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अन्य 3 ग्रुप में ये टीमें शामिल

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के एक ग्रुप में जहां भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड के शामिल होने की जानकारी आई है। वहीं, ग्रुप 2 में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे को जगह मिल सकती है।

ग्रुप 3 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली और नेपाल को रखा जा सकता है। ग्रुप 4 में दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, यूएई और कनाडा को जगह मिल सकती है।

डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में T20 World Cup में उतरेगा भारत

भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसी वजह से 2026 में होने वाले संस्करण में टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। पिछली बार कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ थे लेकिन इस बार कैप्टेन सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर हैं।

FAQs

T20 World Cup 2026 में भारत का पहला मुकाबला किस टीम के साथ होना है?
T20 World Cup 2026 में भारत का पहला मुकाबला यूएसए के साथ होना है।
T20 World Cup 2026 में भारत को ग्रुप स्टेज में कितने मुकाबले खेलने हैं?
T20 World Cup 2026 में भारत को ग्रुप स्टेज में 4 मुकाबले खेलने हैं।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 से पहले ढाका कैपिटल्स की बड़ी चाल, शोएब अख्तर को बनाया मेंटर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!