Posted inICC T20 World Cup

T20 World Cup 2026 की फ्लॉप इलेवन हुई फाइनल, अभिषेक शर्मा, सैम आयूब, जोस बटलर, बाबर….

T20 World Cup 2026 की फ्लॉप इलेवन हुई फाइनल, अभिषेक शर्मा, सैम आयूब, जोस बटलर, बाबर....

T20 World Cup 2026 Flop 11: टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का समापन 8 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल से हो जाएगा, जिसमें टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टक्कर होनी है। 7 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन 18 टीमें बाहर हो गईं। अब सभी फाइनल का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसके नतीजे से पता चल जाएगा कि चैंपियन कौन होगा।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में T20 World Cup 2026 में काफी सारे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया लेकिन इस दौरान कई बड़े नाम फ्लॉप भी रहे और उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। ऐसे में हम आपको उन खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में बताने जा रहे हैं, जो टूर्नामेंट के दौरान फ्लॉप रहे।

T20 World Cup 2026 की फ्लॉप 11 के टॉप 3 में अभिषेक शर्मा भी शामिल

T20 World Cup 2026 की फ्लॉप इलेवन हुई फाइनल, अभिषेक शर्मा, सैम आयूब, जोस बटलर, बाबर....

T20 World Cup 2026 की फ्लॉप प्लेइंग 11 में बतौर ओपनर टीम इंडिया के अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के सैम अयूब को चुना गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों से काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन उन पर ये खरा नहीं उतर पाए। अभिषेक ने 7 पारियों में 12.71 की साधारण औसत से 89 रन बनाए । इस दौरान वह तीन बार डक पर आउट हुए और सिर्फ एक मैच में 55 रनों की पारी खेली। वहीं अयूब ने 5 पारियों में 14 की औसत से 70 रन बनाए। उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया।

इसके बाद, नंबर 3 पर इंग्लैंड के जोस बटलर को जगह दी गई है, जिन्होंने टूर्नामेंट में ओपनिंग की लेकिन उन्हें इस पोजीशन में भी खेलने का अनुभव है। बटलर जैसे दिग्गज से बहुत ही उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ज्यादातर मैचों में वो फ्लॉप ही साबित हुए। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में भी बटलर का बल्ला नहीं चला था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 8 पारियों में 10.87 की औसत से 87 रन बनाए, जिसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं।

मध्यक्रम में कप्तान सलमान अली आघा समेत ये खिलाड़ी शामिल

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा और पूर्व कप्तान बाबर आजम को क्रमशः चार और पांच पर पर रखा गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक-आध अच्छी पारी के अलावा कुछ भी नहीं किया। सलमान ने 6 पारियों की मामूली औसत से 60 रन बनाए, जिसमें एक 38 रनों की पारी भी शामिल है। वहीं, बाबर ने 4 पारियों में 91 रन बनाए, जो उनके जैसे स्तर वाले बल्लेबाज के लिहाज से बिलकुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं है।

ग्लेन मैक्सवेल और शादाब खान के साथ रिंकू भी शामिल

टॉप 5 के बाद, T20 World Cup 2026 की फ्लॉप प्लेइंग 11 में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नंबर आता है, जो न बल्ले से कमाल कर पाए और न ही गेंदबाजी में कुछ करिश्मा दिखा पाए। मैक्सवेल ने 3 पारियों में 62 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में सिर्फ 2 विकेट ही लिए। इसके बाद, नंबर 7 पर फिनिशर रिंकू सिंह को रखा गया है, जो मिले मौकों को भुना नहीं पाए और उन्होंने भी निराश ही किया। रिंकू ने 5 परियां खेली लेकिन उनके बल्ले से सिर्फ 24 रन ही आए।

इसके बाद, पाकिस्तान के स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान हैं। शादाब जैसे अनुभवी खिलाड़ी से पाकिस्तान को काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने निराश ही किया। बल्लेबाजी में शादाब ने 6 पारियों में 23.60 की औसत से 118 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 5 विकेट ही लेने में सफल हुए।

शाहीन शाह अफरीदी समेत ये 3 पेसर भी फ्लॉप 11 का हिस्सा

पाकिस्तान के प्रीमियम तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का जादू भी ज्यादा नहीं चला और इसी वजह से उन्हें भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फ्लॉप 11 में रखा गया है। अफरीदी ज्यादातर मैचों में नई गेंद से खास सफल नहीं रहे और उसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ा। इस गेंदबाज ने 5 मैचों में 8 विकेट झटके लेकिन 10.52 के महंगे इकोनॉमी रेट से रन भी खर्च किए।

इसके बाद, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का नंबर आता है, जो अपनी क्षमता के मुताबिक छाप नहीं छोड़ पाए। रबाडा ने पूरे टूर्नामेंट में कुछ ओवर अच्छे डाले लेकिन फिर उनकी जमकर धुनाई भी हो गई। रबाडा ने 7 मैचों में 5 विकेट ही लिए।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खास कमाल नहीं कर पाए और उनका नाम भी फ्लॉप 11 में शामिल है। उन्होंने 4 पारियों में 4 विकेट ही लिए।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फ्लॉप 11

अभिषेक शर्मा, सैम अयूब, जोस बटलर (विकेटकीपर), सलमान अली आघा (कप्तान), बाबर आजम, ग्लेन मैक्सवेल, रिंकू सिंह, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, कगिसो रबाडा, सलमान मिर्ज़ा

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फ्लॉप 11 में कितने पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल हैं?
6

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर भिड़े आमिर और कैफ, बोले- ‘तुम सिर्फ फील्डिंग की वजह से टीम में थे….’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!