Posted inICC T20 World Cup

ग्रुप A अपडेट: PAK vs NED जीत के बाद पाकिस्तान टॉप पर, जानिए टीम इंडिया का स्थान

T20 World Cup 2026 ग्रुप A अपडेट: PAK vs NED जीत के बाद पाकिस्तान टॉप पर, जानिए टीम इंडिया का स्थान

PAK vs NED: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो गया है। इस बार टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। आईसीसी मेंबर बांग्लादेश टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है, जबकि पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड (PAK vs NED) के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। पाकिस्तान को जैसे-तैसे करीबी जीत मिली और उसने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया। इसके बाद, अब ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में उसका खाता खुल गया है और उसने भारत को पीछे छोड़ दिया है।

PAK vs NED मैच के बाद T20 World Cup 2026 में ग्रुप ए का ऐसा है हाल

ग्रुप A अपडेट: PAK vs NED जीत के बाद पाकिस्तान टॉप पर, जानिए टीम इंडिया का स्थान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चार ग्रुप हैं, जिसमें ग्रुप ए में पाकिस्तान और नीदरलैंड के अलावा भारत, यूएसए और नामीबिया भी शामिल है। अभी तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है और इसके आधार पर ही टीमों की स्थिति निर्धारित है। पाकिस्तान ने अपने पहले ही मैच (PAK vs NED) में रोमांचक जीत दर्ज की और इसी वजह से 1 मैच के बाद उसके खाते में 3 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.240 है। वहीं, नीदरलैंड की टीम अपने पहले ही मैच में हार के कारण दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -0.240 है।

ग्रुप ए में भारत अभी तीसरे स्थान पर मौजूद है लेकिन उसने अभी तक कोई भी मैच नहीं खेला है। यही हाल यूएसए और नामीबिया का है, जो क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शाम को भारत और यूएसए का मुकाबला होना है। ऐसे में एक बार फिर से इस ग्रुप में हलचल होने की उम्मीद है। अगर पाकिस्तान के मुकाबले भारत ने बड़ी जीत दर्ज की तो फिर निश्चित रूप से वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगा।

T20 World Cup 2026 के ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल 

क्रम टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 पाकिस्तान 1 1 0 0 2 0.240
2 नीदरलैंड्स 1 0 1 0 0 -0.240
3 भारत 0 0 0 0 0 0
4 यूएसए 0 0 0 0 0 0
5 नामीबिया 0 0 0 0 0 0

कैसा रहा टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (PAK vs NED) मैच का हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले (PAK vs NED) में पाकिस्तान ने 3 विकेट से करीबी जीत दर्ज की लेकिन नीदरलैंड ने अभी अपने प्रदर्शन के दम पर एक समय उलटफेर का माहौल बना दिया था। मुकाबले में टॉस हारकर नीदरलैंड को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और उसने 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 147 का स्कोर बनाया। नीदरलैंड की तरफ से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 29 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा बास डी लीड ने भी 30 रनों का योगदान दिया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 148/7 का स्कोर बनाया। एकसमय पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे और यहां से लग रहा था कि उसे आसान जीत मिल जाएगी लेकिन फिर पारी में कोलैप्स देखने को मिला। साहिबजादा फरहान (47) के आउट होते ही विकेटों की झड़ी सी लग गई और बाबर आजम समेत कई बल्लेबाज आउट हो गए, जिसकी वजह से स्कोर 114/7 हो गया। हालांकि, फिर फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और अपनी टीम को आखिरी ओवर में जीत दिला दी। फहीम ने महज 11 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेली।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में कौन सी टीम टॉप पर है?
पाकिस्तान
टीम इंडिया का पहला मैच किस टीम से है?
यूएसए

यह भी पढ़ें: PAK vs NED: पाकिस्तान की रोमांचक जीत, नीदरलैंड 3 विकेट से पस्त, इन दो स्टार खिलाड़ियों ने पलटा मैच

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!