Posted inICC T20 World Cup

T20 वर्ल्ड कप 2026: आमिर की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल, फाइनल खेलने वाली 2 टीमों के बताए नाम

T20 World Cup 2026: Mohammad Amir's prediction creates a stir, names two teams that will play the final

Mohammad Amir on T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इन दिनों पाकिस्तान के एक क्रिकेट शो के दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर लगातार अपनी राय देते दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में शो में वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनलिस्ट को लेकर बात करते नजर आए और उन्होंने जिन दो टीमों का फाइनलिस्ट के तौर पर चुनाव किया है उसे देख लोग हैरान रह गए हैं।

इन दो टीमों का Mohammad Amir ने किया चयन

Mohammad Amir on T20 World Cup 2026
Mohammad Amir on T20 World Cup 2026

बता दें कि मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनलिस्ट के तौर पर अपने देश पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का चयन किया है।

साउथ अफ्रीका का चयन तो लाजमी है, क्योंकि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम लगातार टूर्नामेंट में डोमिनेट कर रही है। पहले ग्रुप स्टेज में जीतने के बाद अब यह टीम सुपर 8 में भी बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ रही है। लेकिन पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर लगभग खत्म हो चुका है और वो फाइनल तो दूर सेमीफाइनल में भी जाते दिखाई नहीं दे रही है।

कुदरत के भरोसे बैठी है Pakistan Team

अक्सर आईसीसी इवेंट्स के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कुदरत के निजाम से ही मदद मिलती है। यानी कि ऊपर वाले के भरोसे ही इस टीम का बेड़ा पार होता है। इस समय यह टीम सुपर 8 में दो मैच खेल चुकी है, जिसमें से एक में इसे हार का सामना करना पड़ा है और एक में बारिश के वजह से मैच धुलने के कारण इसे एक पॉइंट्स मिला है।

इस समय इस टीम का कुल पॉइंट एक ही है और इसका एक ही मैच बाकी है। अगर यह टीम लास्ट मैच हार जाती है, तो टूर्नामेंट से पूरी तरह से बाहर हो जाएगी। इस टीम को अपना अगला मैच श्रीलंका के साथ 28 फरवरी को खेलना है। हालांकि जीत के बावजूद यह टीम टूर्नामेंट से बाहर ही रह सकती है, क्योंकि अगर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपना लास्ट मैच जीत गई तो वो क्वालीफाई कर जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुजरबानी vs अर्शदीप सिंह: दोनों में से वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ टी20I बॉलर, STATS देखकर नतीजा चौंकाने वाला

न्यूज़ीलैंड की हार से खुलेगा रास्ता

बता दें कि इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है और अब सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में जंग छिड़ी हुई है। न्यूज़ीलैंड को अपना अगला मैच इंग्लैंड जबकि पाकिस्तान को श्रीलंका के साथ खेलना है। अगर न्यूजीलैंड टीम अपना लास्ट मैच हार जाती है और पाकिस्तान टीम एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है, तो यह टीम सेमी फाइनल में पहुंच जाएगी। वरना केवल साधारण जीत के साथ भी पाकिस्तान टीम नेट रन रेट माइंस में होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

मालूम हो कि इस समय ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका सभी ने दो-दो मुकाबले खेल लिए हैं। इंग्लैंड टीम चार अंक के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। न्यूजीलैंड टीम ने दो मैच खेले हैं, एक मैच में उसने जीत दर्ज की है और एक मैच बारिश के वजह से धुल गया था इस समय उसके पॉइंट्स तीन हैं और इसका नेट रन रेट 3.053 है।

जबकि पाकिस्तान दो मैच में से एक मैच हार और एक मैच बारिश के वजह से गंवाने के चलते सिर्फ एक अंक पर है और इसका नेट रन रेट – 0.461 है। श्रीलंका दो के दोनों मैच हार के अंतिम पायदान पर है और टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई है।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन कौन बनेगा?
साउथ अफ्रीका या वेस्टइंडीज

यह भी पढ़ें: नीता अंबानी अब लगाएगी बाबर-शाहीन पर बोली, ECB ने ‘द हंड्रेड’ के लिए सुनाया सख्त फैसला

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!