T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की जंग काफी तेज हो गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है। वहीं श्रीलंका और जिम्बाब्वे रेस से आउट हो चुकी है। अब बचे हुए दो पोजीशन के लिए चार टीमों के बीच जंग छड़ी हुई है। तो आइए जान लेते हैं कौन-कौन क्वालीफाई कर सकता है।
इंग्लैंड और अफ्रीका ने कर लिया है क्वालीफाई

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 के ग्रुप ए से साउथ अफ्रीका ने अपने शुरुआती दोनों में जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं जिम्बाब्वे लगातार दो मैच हार कर एलिमिनेट हो गई है। ग्रुप बी से इंग्लैंड ने भी दोनों मैचों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि श्रीलंका दो हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
इन चार टीमों में छिड़ी है जंग
इस समय ग्रुप ए से वेस्टइंडीज और भारत में जंग छिड़ी हुई है। दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों दो-दो अंक के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। दोनों टीमों का लास्ट मैच एक दूसरे के साथ होने वाला है। ऐसे में जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं दूसरी ओर ग्रुप 2 से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी हुई है।
इस समय न्यूजीलैंड टीम दो में से एक मैच जीत और एक मैच बारिश के वजह से गंवाने के चलते तीन अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। जबकि पाकिस्तान दो मैच में से एक मैच हारने और एक बारिश के वजह से खोने की वजह से एक पॉइंट के साथ तीसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड की लास्ट टक्कर इंग्लैंड जबकि पाकिस्तान की श्रीलंका से होने वाली है। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपना लास्ट मैच जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन अगर वो हारती है तो पाकिस्तान के लिए रास्ते आसान हो जाएंगे।
पाकिस्तान को फिर श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। लेकिन यहां भी एक शर्त है श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को एक बड़े मार्जन से जीत दर्ज करनी होगी, तभी उसका नेट रन रेट प्लस में होगा और वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकेगी। इस समय कीवी टीम का नेट रन रेट +3.050 जबकि पाकिस्तान का -0.461 है।
ENGLAND ✅
SOUTH AFRICA ✅The Proteas power into the semi-finals of ICC Men’s T20 World Cup for the 4th time! 🇿🇦
Which two teams will join them? 💬
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #ZIMvSA | SUN, 1st MAR, 2 PM pic.twitter.com/kANrtpPFWC
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026