T20 World Cup 2026 Points Table: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल की जंग काफी तेज हो चुकी है। इस टूर्नामेंट की होस्ट नेशन टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान अभी भी जीत की उम्मीद लगाए बैठी है। तो आइए एक बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डाल लेते हैं।
होस्ट नेशन हुई बाहर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को होस्ट करने की जिम्मेदारी भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के कंधों पर थी और इन्हीं में से एक टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम सुपर 8 के अपने शुरुआती दोनों मैच हार कर टूर्नामेंट की रेस से बाहर हो चुकी है और इंडिया एक मैच हार कर आधा बाहर आधा अंदर है। यानी अगर इंडिया (Team India) अगले मैच में अच्छी जीत दर्ज करती है और दूसरी टीमों से सपोर्ट मिलता है तो वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
इस टीम ने कर लिया ऑफीशियली क्वालीफाई

मालूम हो कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम में आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टीम ने ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। वहीं बाकि के 6 टीमों में अभी भी जंग छिड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026: आमिर की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल, फाइनल खेलने वाली 2 टीमों के बताए नाम
कुछ ऐसा है बाकि टीमों का हाल
सुपर 8 के ग्रुप ए में शामिल भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे चारों ने एक-एक मैच खेले हैं और इन मैचों के बाद वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर है। जबकि भारत और जिम्बाब्वे तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। इस समय वेस्टइंडीज दो अंक और 5.350 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर जबकि साउथ अफ्रीका दो अंक और 3.800 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
इंडिया का नेट रन रेट – 3.800 है। वहीं जिम्बाब्वे का नेट रन रेट – 5.350 है। सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने के लिए वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका काफी प्रबल दावेदार लग रही है। इन दोनों टीमों में से जो भी टीम अपना अगला एक भी मैच जीत जाएगी उसके आसार 90% कन्फर्म हो जाएंगे। वहीं हारने वाली टीम का सफर लगभग खत्म हो जाएगा।
सुपर 8 के ग्रुप 2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं श्रीलंका बाहर हो गई है। न्यूज़ीलैंड इस समय तीन अंक के साथ दूसरे जबकि पाकिस्तान एक अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।
दोनों टीमों को एक-एक मैच खेलना है और अगर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपना अंतिम मैच जीत जाती है, तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और अगर पाकिस्तान टीम जीत दर्ज करती है तो भी वह सिर्फ तीन अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में उसे दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड टीम अपना अंतिम मैच हर हाल में हारे और पाकिस्तान एक बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करे।
FAQs
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
यह भी पढ़ें: 24 घंटे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ फाइनल हुई भारत की प्लेइंग इलेवन, ढेर सारे बदलाव