T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि दोनों ही टीमें जबरदस्त हैं और एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत ने अपने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, वहीं न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था।
भारत की नजर लगातार दूसरी बार T20 World Cup की ट्रॉफी अपने नाम करने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड का प्रयास खिताबी सूखे को खत्म करने का होगा। फाइनल के बाद, प्राइज मनी का भी ऐलान किया जाएगा और रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार पिछली बार की तुलना में आईसीसी ने करीब 20% की बढ़ोतरी की है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता और उपविजेता पर होगी पैसों की बारिश

ICC ने 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर रखी थी, जबकि इस बार की रकम कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 123.77 करोड़) बताई जा रही है। ऐसे में ख़िताब जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.50 करोड़ रुपये) की धनराशि मिलेगी और उपविजेता रहने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.67 करोड़ रुपये) मिलेंगे। पिछली बार भारत को टूर्नामेंट जीतने पर 2.45 मिलियन डॉलर और उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी मिली थी।
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भी होंगी मालामाल
आईसीसी ने हर कैटेगरी में प्राइज मनी में इजाफा किया है। इसी वजह से सेमीफाइनल से बाहर होने वाली इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को भी बड़ी रकम मिलेगी। दोनों टीमों को एकसमान 0.79 मिलियन डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) मिलेंगे। ऐसे में ख़िताब न जीत पाने के बावजूद इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मालामाल हो गए।
5वें से 12वें स्थान और 13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को भी मिलेगी बंपर प्राइज मनी
T20 World Cup 2026 में 5वें से 12वें स्थान की टीमों को भी ICC द्वारा बड़ी प्राइज मनी दी जाएगी। इन सभी टीमों को एकसमान 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। वहीं, 13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को एकसमान 0.25 मिलियन डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इस तरह सभी टीमों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी
- विनर: 27.50 करोड़ रुपये
- रनरअप: 14.67 करोड़ रुपये
- सेमीफाइनल में हारने वाली टीम: 7.24 करोड़ रुपये
- 5 से 12वें स्थान वाली टीम: 3.48 करोड़ रुपये
- 13 से 20वें स्थान वाली टीम: 2.29 करोड़ रुपये
बढ़ती लोकप्रिय से ICC को भी हो रहा फायदा
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हर दो साल में होता है। संस्करण दर संस्करण टूर्नामेंट की लोकप्रियता में इजाफा होता जा रहा है, जिसका फायदा ICC को भी मिल रहा है। इसी वजह से वैश्विक संस्था भी शामिल होने वाली टीमों को मालामाल करने से पीछे नहीं हट रही है। इस बार टूर्नामेंट में इटली की टीम भी हिस्सा बनी, जिसका टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू था। इटली की टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा पाई लेकिन उनके खिलाड़ियों ने दिखाया कि आगे मौके मिलने पर वो क्या कर सकते हैं। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के माध्यम से क्रिकेट के खेल को अलग-अलग देशों में बढ़ावा दिया जा रहा है।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की फ्लॉप इलेवन हुई फाइनल, अभिषेक शर्मा, सैम आयूब, जोस बटलर, बाबर….