Posted inICC T20 World Cup

जीतो या फाइनल हार-दोनों में फायदा! T20 World Cup 2026 की प्राइज मनी जानकर चौंक जाएंगे फैंस

जीतो या फाइनल हार-दोनों में फायदा! T20 World Cup 2026 की प्राइज मनी जानकर चौंक जाएंगे फैंस

T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में जबरदस्त तरीके से हो रहा है। 7 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट का पहला राउंड खत्म हो चुका है। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच रविवार को खेला गया। अब 21 फरवरी से सुपर-8 राउंड की शुरुआत होनी है।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के दूसरे राउंड में भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है। इसके बाद, 4 और 5 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। वहीं, इसके बाद 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी ICC टूर्नामेंट में शामिल टीमों को करोड़ों रुपये की प्राइज मनी देने की तैयारी में है।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के विजेता और उपविजेता को पिछली बार से मिलेगी ज्यादा रकम!

जीतो या फाइनल हार-दोनों में फायदा! T20 World Cup 2026 की प्राइज मनी जानकर चौंक जाएंगे फैंस

आईसीसी के द्वारा जो टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं, उसमें प्राइज मनी काफी ज्यादा होती है। पिछली बार ICC ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में कुल 93.80 करोड़ की प्राइज मनी टीमों में वितरित की थी, जिसमें फाइनल जीतने वाली टीम इंडिया को लगभग 20.42 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को लगभग 10.67 करोड़ रुपये की राशि हाथ लगी थी। हालांकि, अब जो मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं, उसके आधार पर आईसीसी इस बार पिछली बार की तुलना में प्राइज मनी की रकम लगभग 120 करोड़ रुपये रखने जा रहा है।

इसी वजह से फाइनल में जगह बनाने वाली दोनों टीमों को पिछले संस्करण की तुलना में इस बार ज्यादा रकम मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अपने नाम करने वाली टीम को 27.48 करोड़ करोड़ की धनराशि हाथ लगेगी। वहीं, उपविजेता रहने वाली टीम को 14.65 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सेमीफाइनल और सुपर-8 से बाहर होने वाली टीमों को भी होगा करोड़ों का फायदा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अभी तक सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमों के नाम तय नहीं हुए हैं लेकिन जो भी टीमें इस स्टेज से हारकर बाहर होंगी, उन्हें भी करोड़ों की प्राइज मनी मिलेगी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस बार सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीमों को 7.24 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। पिछली बार यह रकम लगभग 6.56 करोड़ रुपये थी। ऐसे में ICC ने सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीमों को मिलें वाली प्राइज मनी में भी इजाफा किया है।

इसके अलावा जो टीमें सुपर-8 राउंड से बाहर हो जाएंगी, प्रत्येक को 3.48 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इस राउंड से चार टीमें आगे जाएंगी और चार का सफर खत्म हो जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को मिलती इतनी प्राइज मनी

इस बार भी ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमों को जगह दी थी, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया समेत 12 टीमों का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों में ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, नीदरलैंड, नामीबिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा शामिल है। ICC द्वारा प्रत्येक टीम को 2.29 करोड़ रुपये की राशि मिलने की संभावना है। वहीं, ग्रुप स्टेज में हर जीत के बोनस के रूप में 26 लाख रुपये प्रति जीत के हिसाब से दिए जा सकते हैं।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को कितने करोड़ रुपये मिल सकते हैं?
27.48 करोड़
ICC द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल कितने करोड़ प्राइज मनी घोषित किए जाने की रिपोर्ट्स हैं?
लगभग 120 करोड़

यह भी पढ़ें: भारत की दयनीय व्यवस्थाओं पर इटली के खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया वायरल, इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कसा तंज

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!