टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है और इस बार के टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलते दिखाई देने वाली हैं। कुछ टीमों ने बीते टी20 वर्ल्ड कप के आधार पर इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं कुछ ने क्वालीफायर मुकाबले खेल जगह बनाई है।
इस बार का टी20 वर्ल्ड कप टी20 वर्ल्ड कप का दसवां एडिशन होने जा रहा है और उम्मीद है कि टीमों के बीच काफी टफ कंपटीशन देखने को मिलेगा। हालांकि इन्हीं सब चीजों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट रैंकिंग की टॉप टीमों की लिस्ट सामने आ गई है। तो आइए टॉप 10 रैंकिंग में कौन-कौन सी टीमें शामिल हैं, उन पर एक नजर डाल लेते हैं।
टॉप 10 टीमों की रैंकिंग आई सामने
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत में अब सिर्फ तीन दिन का समय बाकि है। इस बार का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। इस समय टीमों के बीच वार्म अप मुकाबले हो रहे हैं और उनमें काफी बेहतरीन टक्कर देखने मिल रही है। इसी बीच आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीमों की रैंकिंग जारी कर दी है और इस रैंकिंग में टॉप पर अभी भी भारतीय टीम का दबदबा है।
नंबर वन पर है टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है और लगातार टीमों को मात देते हुए आगे बढ़ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेली और इस सीरीज को भी 4-1 से अपने नाम कर लिया। इसके फल स्वरुप भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले पायदान पर है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बॉयकॉट पर हरभजन से लेकर अश्विन तक का आया रिएक्शन, जानें सभी पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रियाएं
टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप-10 टीमों की लिस्ट
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीमों की रैंकिंग्स में 273 रेटिंग के साथ इंडिया नंबर वन पर है, जबकि दो पर ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया का रेटिंग 261 है। तीसरे नंबर पर 259 रेटिंग के साथ इंग्लैंड ने जगह बना रखी है। 251 के साथ न्यूजीलैंड चौथे जबकि 241 के साथ साउथ अफ्रीका पांचवें पायदान पर है।
इस रैंकिंग मे पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान क्रमशः छठे, सातवें, आठवें, नवे और दसवें पायदान पर हैं। इन टीमों के रेटिंग 238, 234, 227, 223 और 222 है।
इस 4 टीमों को माना जा रहा है फेवरेट
टूर्नामेंट में कम्पीट तो कुल 20 टीमें कर रही हैं। लेकिन ट्रॉफी का प्रबल दावेदार सिर्फ भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को माना जा रहा है। यानी इन्हीं चार टीमों में से कोई एक चैंपियन बन सकता है। अब देखना होगा कि कौन इसका चैंपियन बनेगा। बता दें कि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने अभी तक एक बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की ट्रॉफी नहीं जीती है। जबकि इंडिया दो और ऑस्ट्रेलिया एक बार खिताब अपने नाम कर चुका है।
FAQs
टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप पर कौनसी टीम है?
यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल vs मोहम्मद नवाज टी20I आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन ज्यादा खतरनाक स्पिन ऑलराउंडर