T20 World Cup 2026 Commentary Panel: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत कल यानी 7 तारीख से होने जा रही है। इस बार का टूर्नामेंट भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमें एक से बढ़कर एक हैं।
उम्मीद है कि हमें एक टफ कंपटीशन देखने को मिलेगा और इस टफ कंपटीशन में जान डालते नजर आएंगे कमेंटेटर्स। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में शामिल कमेंटेटर की लिस्ट जारी कर दी है और इसमें कई भारतीय भी दिखाई दे रहे हैं। तो आइए एक बार इस लिस्ट पर नजर डाल लेते हैं।
आईसीसी ने जारी की कमेंटेटर्स की लिस्ट

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए आईसीसी ने अपने कमेंटेटर की लिस्ट जारी कर दी है। आईसीसी ने कुल 40 लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें अधिकतर पूर्व खिलाड़ी हैं। वहीं कुछ स्पोर्ट्स प्रेजेंटर भी हैं।
इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने अलग-अलग देशों के कई दिग्गजों को शामिल किया है। आईसीसी ने कमेंटरी पैनल में भारत से 6 लोगों को शामिल किया है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के चार लोग इसमें नजर आ रहे हैं। इस कमेंट्री पैनल में भारत-पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश और आयरलैंड के भी कुछ प्लेयर्स हैं।
𝐂𝐀𝐏𝐓𝐀𝐈𝐍𝐒. 𝙰𝚂𝚂𝙴𝙼𝙱𝙻𝙴. ©️
Grab your tickets and 𝐅𝐄𝐄𝐋 𝐓𝐇𝐄 𝐓𝐇𝐑𝐈𝐋𝐋 of the #T20WorldCup, starting February 7 ➡️ https://t.co/MSLEQzcObb pic.twitter.com/fdjwNRPT5r
— ICC (@ICC) February 5, 2026
इंडिया के इन स्टार्स को मिला है चांस
आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) कमेंट्री पैनल में भारत के जो स्टार नजर आ रहे हैं उसमें पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा हैं। वहीं खेल की अच्छी समझ रखने वाले और कमेंट्री में अपना दबदबा दिखा चुके हर्षा भोगले और रोहन कपूर भी हैं।
यह भी पढ़ें: पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूरिस्ट ही बनकर रह जायेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले एक भी मौका
ICC T20 World Cup 2026 के लिए कमेंटेटर्स की सूची
भारत: रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा और रौनक कपूर।
इंग्लैंड: नासिर हुसैन, माइकल एथरटन, इयोन मॉर्गन, निक नाइट, इयान वार्ड, एलन विल्किंस
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू हेडन, आरोन फिंच, मार्क हॉवर्ड
पाकिस्तान: वसीम अकरम, वकार यूनिस, रमीज राजा, बाजीद खान
दक्षिण अफ्रीका: शॉन पोलॉक, डेल स्टेन, मपुमेलेलो (पॉमी) मबांगवा, नताली जर्मनोस, कैस नायडू, टेम्बा बावुमा
न्यूजीलैंड: इयान स्मिथ, डैनी मॉरिसन, साइमन डूल, केटी मार्टिन
वेस्टइंडीज: इयान बिशप, सैमुअल बद्री, कार्लोस ब्रैथवेट
श्रीलंका: कुमार संगकारा, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज
अन्य देश: अथर अली खान (बांग्लादेश), नायल ओ’ब्रायन (आयरलैंड), एंड्रयू लियोनार्ड (आयरलैंड – एसोसिएट क्रिकेट के लिए लोकप्रिय आवाज़), प्रेस्टन मॉमसेन (स्कॉटलैंड).
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण कहां देखें?
यह भी पढ़ें: USA के खिलाफ मैच से पहले भारत की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, MI के 4 खिलाड़ियों को मौका