T20 World Cup Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के लगभग सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अब केवल 1 मार्च को ज़िम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका और इंडिया-वेस्टइंडीज का मैच होने वाला है। ये दो मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चारों सेमीफाइनलिस्ट का पता चल जाएगा। तो आइए एक बार प्वाइंट्स टेबल पर नजर डाल लेते हैं।
ये टीमें हो गई हैं बाहर
सबसे पहले बात करते हैं कि कौन टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर पाने की रेस से बाहर हो चुकी हैं। तो बता दें श्रीलंका और पाकिस्तान टीम ग्रुप बी से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वहीं इन दोनों के अलावा ग्रुप ए से ज़िम्बाब्वे भी शुरुआती टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
इन तीन टीमों ने कर लिया है क्वालीफाई

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल से ग्रुप ए से साउथ अफ्रीका जबकि ग्रुप बी से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम हमें सेमीफाइनल 2 में खेलते दिखाई देगी। जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल 1 में भिड़ने वाली है। हालांकि उनकी टक्कर किस टीम से होगी इसका पता 1 मार्च को चलेगा, क्योंकि अभी तक ग्रुप ए की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट का पता नहीं चला है और साथ-साथ यह भी पता नहीं है कि कौन सी टीम टेबल में टॉप पर फिनिश करेगी।
जो जीता वही सिकंदर
मालूम हो कि भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इसके अलावा अगर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे हरा देती है और भारत या वेस्टइंडीज एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है तो वो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी और साउथ अफ्रीका दूसरे पर पहुंच जाएगी।
हालांकि अभी तो ज्यादा आसार यही हैं कि जिम्बाब्वे को हराकर साउथ अफ्रीका प्वाइंट टेबल में टॉप पर ही फिनिश करेगी और इंडिया-वेस्टइंडीज में से कोई एक सेमीफाइनल में जाएगा।
Leaving no stone unturned! 💪
Team India run through their drills at Eden Gardens ahead of their must-win game against West Indies! 🙌
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #INDvWI | SUN, 1st MAR, 6 PM pic.twitter.com/FefEzXKlJe
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 28, 2026