India Squad For T20 World Cup Super-8: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सफर जारी है और अब धीरे-धीरे सुपर-8 में जगह बनाने वाली टीमों के नाम पक्के हो रहे हैं। पहले 26 मुकाबलों के बाद, सिर्फ वेस्टइंडीज ने ही अगले राउंड में जगह पक्की की थी लेकिन अब इसमें भारत का नाम भी शामिल हो गया है।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों की जीत के बाद अपना स्थान पक्का किया। रविवार को कोलंबो में हुए मैच में भारत (India) ने पाकिस्तान को कोई भी मौका नहीं दिया और अपने जीत के रिकॉर्ड को 7-1 से 8-1 कर दिया। मुकाबले में पहले खेलते हुए भारत ने 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 114 रन ही बना पाया।
लगातार तीन जीत से भारत (India) ने T20 World Cup के सुपर-8 में जगह की पक्की

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक भारत (India) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। हालांकि, अभी तक भारत ने पूरी क्षमता के साथ बल्लेबाजी विभाग में अच्छा नहीं किया है लेकिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के कारण उन्हें आसानी से जीत हासिल हुई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत ने शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था और फिर ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर बड़े स्कोर की उम्मीदें जगा दी थीं लेकिन भारत जैसे-तैसे 175 तक ही पहुंच पाया। हालांकि, यह स्कोर भी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान के लिए पहाड़ जैसा साबित हुआ।
पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराते ही भारत (India) ने ग्रुप ए से सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहले यूएसए को हराया। फिर नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज की और अब पाकिस्तान को धूल चटाई। इस तरह उसे खाते में 3 मैचों के बाद 6 अंक हो गए हैं और उसका अपने ग्रुप में टॉप 2 में रहना तय हैं।
ग्रुप स्टेज में भारत (India) का अभी एक मैच शेष रह गया है, जो 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाना है। इसके बाद, सुपर-8 का रोमांच शुरू होगा, जिसमें टीम इंडिया को प्री-सीडिंग के आधार पर X ग्रुप में रखा गया और उसे वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से आगे का रास्ता मुश्किल होने वाला है। ऐसे में भारत को अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना होगा। इस बीच सुपर-8 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड भी सामने आ गई है, जिसमें कई धमाकेदार खिलाड़ी शामिल हैं।
सुपर-8 के लिए टीम इंडिया (Team India) की स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को मिली जगह
भारत ने सुपर-8 के लिए उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा बरकरार रखा है, जो ग्रुप स्टेज के दौरान चुने गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की उपकप्तानी में टीम का अच्छा प्रदर्शन जारी है। ग्रुप स्टेज में अभी तक निराश करने वाले अभिषेक शर्मा से सुपर-8 में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बल्लेबाजी विभाग में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह भी हैं। वहीं, संजू सैमसन को भी बरकरार रखा गया है। पेस ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे हैं। गेंदबाजी विभाग में स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के रूप में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती हैं। वहीं, पेसर्स में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को जगह मिली है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए भारत (India) की 15 सदस्यीय स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज
FAQs
कितनी जीत के बाद भारत ने सुपर-8 में जगह बना ली?
सुपर-8 राउंड के लिए टीम इंडिया को किस ग्रुप में रखा गया है?
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर जीत, लेकिन टीम इंडिया में तनाव, खिलाड़ियों की भिड़ंत का VIDEO वायरल