Pak Player Strong Contender For Player of the Tournament: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 की शुरुआत से पहले प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में कई भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा था, जिसमें अभिषेक शर्मा का नाम काफी चर्चा में था। लेकिन यह खिलाड़ी अभी तक पूरी तरह फ्लॉप रहा है और अपने बल्ले से चार पारियों में सिर्फ 15 रन ही बना पाया है, इस दौरान तीन बार डक पर भी आउट हुआ।
कई अन्य टीमों के खिलाड़ी भी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में हैं लेकिन सबसे मजबूत दावेदारी पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी की नजर आ रही है, जिसने अभी तक बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है।
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की Player of the Tournament बनने की मजबूत दावेदारी

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में पाकिस्तान के जिस खिलाड़ी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की मजबूत दावेदारी पेश की है, वो कोई और नहीं बल्कि ओपनर साहिबजादा फरहान हैं। साहिबजादा ने अभी तक 5 पारियों में 70.75 की औसत से 283 रन बनाए हैं, जो अभी तक सबसे ज्यादा है। इस दौरान साहिबजादा का स्ट्राइक रेट 158.10 का रहा है। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी आ चुके हैं।
साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ 47 रनों की पारी के साथ की थी। इसके बाद, यूएसए के खिलाफ 73 रन जड़े थे। हालांकि, भारत के खिलाफ साहिबजादा का जादू नहीं चला था और वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि, फिर नामीबिया के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त पारी खेली और शतक जड़ते हुए नाबाद 100 रनों की पारी खेली।
इसके बाद, साहिबजादा फरहान को सुपर-8 राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, क्योंकि बारिश के कारण मुकाबले एक भी गेंद का खेल संभव नहीं हो पाया था। हालांकि, अगले ही मैच में उन्होंने पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ एक अच्छी पारी खेली और अन्य बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बावजूद 63 रनों का योगदान दिया।
पाकिस्तान पर मंडरा रहा है टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में सेमीफाइनल से पहले ही बाहर होने का खतरा
साहिबजादा फरहान ने भले ही टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं लेकिन उनकी टीम पाकिस्तान पर दूसरे राउंड से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान का सुपर-8 का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ रद्द हो गया था लेकिन उसे अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड से 2 विकेट की करीबी हार मिली, जबकि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ली।
ग्रुप Y से इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है और अब दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच रेस है। न्यूजीलैंड के 3 अंक हो गए हैं और उसका अंतिम मैच इंग्लैंड से है। ऐसे में 1 अंक लिए पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों बड़ी हार मिले, ताकि कीवी टीम का नेट रन रेट भी गिर जाए। वहीं, फिर पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के विरुद्ध बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, ताकि उसके 3 अंक होने के साथ ही न्यूजीलैंड से नेट रन रेट भी बेहतर हो जाए।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का कौन सा खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने की रेस में सबसे आगे है?
साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में कितने रन बना चुके हैं?
यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी के खिताबी मैच में राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन, इतने रन बनाकर आउट