IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) का सामना न्यूजीलैंड से होना है। दोनों टीमों के बीच खिताबी मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान से भारत की कुछ कड़वी यादें जुड़ी हुई हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर मौजूद भारतीय फैंस मैदान को पनौती भी कह रहे हैं।
इस मैदान पर भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपनी एकमात्र हार भी इसी मैदान पर ही मिली थी। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले टीम इंडिया (Team India) के दो खास टोटके आजमाने की जानकारी सामने आ रही है।
अहमदाबाद में टीम इंडिया (Team India) ने फाइनल से पहले बदला अपना होटल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कुछ अनहोनी न हो, इसलिए भारत ने पहले टोटका अपना होटल बदलकर किया है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए भारतीय टीम (Team India) आईसीटी नर्मदा होटल में ठहरी थी लेकिन उसे खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से इस बार भारत ने अलग होटल में ठहरने का फैसला किया है और टीम फाइनल मुकाबले से पहले एक नए माहौल और “नई ऊर्जा” सुनिश्चित करने के लिए अहमदाबाद के ताज स्काईलाइन होटल में शिफ्ट हो गई है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम भी स्वैप करेगी भारतीय टीम!
हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में, टीम इंडिया (Team India) के दूसरे टोटके के रूप में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम स्वैप की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भारत के खिलाड़ी इस बार वो ड्रेसिंग रूम इस्तेमाल करेंगे, जो मेहमान टीम करती है। यानी मेजबान वाला ड्रेसिंग रूम न्यूजीलैंड टीम को दिया जा सकता है और उनका ड्रेसिंग रूम टीम इंडिया इस्तेमाल कर सकती है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत ने होस्ट ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल किया था और उसे हार मिली थी। इसी वजह से अब की बार बदलाव किया जाएगा।
इसके बारे में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा,
“यह बात किसी को नहीं पता। मैं पहली बार इसका खुलासा कर रहा हूं। बहुत से लोग मानते हैं कि अहमदाबाद भारत के लिए अशुभ मैदान है। मुंबई में चंद्र ग्रहण के कारण भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र स्थगित कर दिया था; वे आध्यात्मिक रूप से सतर्क थे। अहमदाबाद में भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल वाले होटल में नहीं ठहरेगी। भारत अपना ड्रेसिंग रूम भी बदलने जा रहा है। वे मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे। एक और बदलाव है, लेकिन मैं अभी नहीं बता सकता। शायद मैं इसका खुलासा तब करूं, जब भारत टी20 वर्ल्ड कप जीत जाए।”
टोटकों से ज्यादा टीम इंडिया (Team India) को अपने प्रदर्शन पर करना होगा भरोसा
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले टीम इंडिया (Team India) भले ही टोटकों का सहारा ले रही हो लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उसे अपने प्रदर्शन पर भरोसा रखना होगा और अच्छा करने का प्रयास करना होगा। अगर भारत ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया तो फिर इन टोटकों से कुछ भी नहीं होने वाला। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जिस तरह से परफॉर्म किया, उससे भारतीय फैंस को टीम इंडिया की जीत की संभावना काफी अधिक लग रही है। हालांकि, न्यूजीलैंड को भी कम नहीं आंका जा सकता है।
FAQs
अहमदाबाद में टीम इंडिया किस नए होटल में ठहरी है?
यह भी पढ़ें: IND vs NZ, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा फाइनल? प्लेइंग 11, पिच, स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स