Posted inICC T20 World Cup

टीम इंडिया पर किया गया काला जादू, पंत-तिलक-सुंदर-हर्षित के बाद अब जसप्रीत बुमराह हुए बीमार

Team India has been targeted with black magic; after Pant, Tilak, Sundar, and Harshit, now Jasprit Bumrah has fallen ill.

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने USA के साथ अपना पहला मैच खेला और उसे तो उसने जीत लिया। लेकिन भारत के मुश्किलें अब आगे बढ़ते नजर आ रही हैं, क्योंकि पहले ही चोट की वजह से कई खिलाड़ी परेशान चल रहे हैं और अब इसी कड़ी में भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी बीमार हो गए हैं।

पहले मैच में नहीं हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मैच शुरू होने के समय ही बताया दिया था कि जसप्रीत बुमराह बीमार हैं और बीमारी की वजह से पहले मैच में खेलते नजर नहीं आ पाएंगे। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि बुमराह को काफी तेज बुखार हो गया है, जिसके चलते वो मैच में नहीं खेले।

Mohammed Siraj को मिला था मौका

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj

USA के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के बाहर होने की वजह से मोहम्मद सिराज को खेलने का चांस मिला और मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की सिराज ने अमेरिका के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और इंडिया के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। पहले मैच में बुमराह की सिराज ने जरा भी कमी नहीं खलने दी और अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं, तो हमें सिराज आगे के मैचों में भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हर्षित राणा के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ T20 World Cup से बाहर, बोर्ड ने रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान

12 तारीख को होगा अगला मैच

इस टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया (Team India) को अपना अगला मैच 12 तारीख को खेलना है। 12 तारीख को भारतीय क्रिकेट टीम नामीबिया के साथ खेलते दिखाई देगी। यह मैच शाम 7:00 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में अभी वैसे तो 5 दिन हैं और आशा है कि बुमराह ठीक हो जाएंगे। लेकिन अगर नहीं होते हैं, तो मैनेजमेंट सैम एकादश के साथ आगे बढ़ सकती है।

कुछ ऐसा हैं सिराज और बुमराह के आंकड़े

मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह दोनों भारत (Team India) के दो सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार हैं। दोनों ने ही अपनी गेंदबाजी से इंडियन क्रिकेट टीम को अनगिनत मैचों में जीत दिलाई है और भारतीय फैंस को खुश होने के कई लाख मौके दिए हैं। लेकिन हेड टू हेड आंकड़ों में बुमराह का पलड़ा भारी है। बुमराह, जहां इंडिया के लिए 100 से ज्यादा टी20 विकेट चटका चुके हैं। वहीं सिराज ने अब तक 20 विकेट भी नहीं लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 87 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 107 सफलता मिली है। वहीं मोहम्मद सिराज ने कुल 17 मैच खेले हैं और उन्हें 17 विकेट हासिल हुई है। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह 262 मैचों में 331 विकेट चटका चुके हैं। जबकि सिराज ने 161 मैचों में 186 विकेट चटकाए हैं।

FAQs

जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने विकेट लिए हैं?

107 विकेट

यह भी पढ़ें: IND vs USA Match Stats: पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया, सूर्या-सिराज बने हीरो, मैच में बने 22 रिकॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!