Harshit Rana Ruled Out Of T20 World Cup: 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया (Team India) के तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई थी लेकिन फिर तिलक वापस आ गए, जबकि सुंदर को लेकर भी कप्तान सूर्यकुमार ने बताया था कि वो फिट होने के करीब हैं।
हालांकि, अब टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान हर्षित को घुटने में इंजरी हो गई थी लेकिन तब ऐसा नहीं प्रतीत हो रहा था कि वो टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाएंगे लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में उनके बाहर होने की पुष्टि की गई है।
घुटने की इंजरी के कारण टीम इंडिया (Team India) के पेसर हर्षित राणा का टूटा टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान तीन मुकाबले खेलने वाले, हर्षित राणा को 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में भी उतारा गया और यही टीम इंडिया (Team India) के साथ बड़ी अनहोनी हो गई। हर्षित को अपने एकमात्र ओवर के दौरान ही घुटने में परेशानी की समस्या हुई। इसी वजह से उन्हें दो बार अपने रन-अप के दौरान रुकना पड़ा। इसके बाद, हर्षित ने जैसे-तैसे अपना एकमात्र ओवर पूरा किया और इसके बाद घुटना पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।
हालांकि, तब ऐसा नहीं लग रहा था कि हर्षित राणा की इंजरी इतनी ज्यादा गंभीर है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से ही बाहर होना पड़ेगा। हालांकि, अब जो मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं, उनमें बताया जा रहा है कि अपनी इसी घुटने की इंजरी से हर्षित टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस तरह हर्षित का अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है।
🚨 BIG BREAKING: HARSHIT RANA ruled out of T20 World Cup due to knee injury. pic.twitter.com/LUzlodhqNN
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) February 6, 2026
हर्षित राणा का बाहर होना टीम इंडिया (Team India) के लिए बड़ा झटका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की योजनाओं में हर्षित राणा को काफी अहम माना जा रहा था, क्योंकि वो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखाने में सक्षम हैं। इसी वजह से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी उन्हें काफी टाइम से बैक करते आ रहे थे। हालांकि, अब उनकी इंजरी ने टीम इंडिया (Team India) की योजनाओं को झटका देने का काम किया है, क्योंकि उनके क्षमता वाले खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट के रूप में मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
BCCI जल्द कर सकता है रिप्लेसमेंट का ऐलान
हर्षित राणा के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की रिपोर्ट्स तेज हैं। ऐसे में जल्द ही बीसीसीआई की तरफ से भी आधिकारिक ऐलान देखने को मिल सकता है। भारत को अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। ऐसे में देखना होगा कि रिप्लेसमेंट का ऐलान पहले मैच के पूर्व किया जाएगा या बाद में। वहीं, हर्षित के रिप्लेसमेंट के रूप में जिस भी खिलाड़ी को BCCI चुनेगी, उसे शामिल करने के लिए, टीम इंडिया को आईसीसी से भी अनुमति लेनी होगी।
FAQs
हर्षित राणा को घुटने में इंजरी किस टीम के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान हुई थी?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट चुनने के लिए किस से अनुमति लेनी होगी?
यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स के साथ अनहोनी! अभ्यास के दौरान गेंद लगने से बिगड़ा चेहरा, नाक-आंख सब हुई बेहाल