Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराने के साथ ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम 5 मार्च को अपना सेमीफाइनल मैच खेलते नजर आएगी। तो आइए इस मैच के बारे में जान लेते हैं। साथ ही साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
वेस्टइंडीज को हरा सेमीफाइनल में पहुंची Team India

बता दें कि 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में मुकाबला खेला गया। इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम (Team India) ने ऐतिहासिक रन चेस करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और जीत के हीरो बने संजू सैमसन। भारत ने करो या मरो मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और अब उसकी टक्कर अपने सबसे बड़े दुश्मन से होने जा रही है।
इंग्लैंड से होगा Team India का मैच
बता दें कि इंग्लैंड वही टीम है, जिसने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत (Team India) को सेमीफाइनल में हराकर उसका ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर किया था। इंग्लैंड ने उस मैच में भारत को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। उस हार का बदला टीम इंडिया 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ले तो चुकी है। लेकिन एक बार फिर भारत इतिहास दोहराने की कोशिश करने वाली है।
मालूम हो कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी हमें इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला देखने को मिला था। इस दौरान इंडिया में 68 रनों के मार्जिन से एकतरफ़ा जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और अंत में ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था। इस बार भारत और इंग्लैंड का मैच 5 मार्च को शाम 7:00 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। तो देखना होगा कि इस बार कौनसी टीम जीतेगी।
यह भी पढ़ें: विराट-रोहित छूटे पीछे, संजू सैमसन ने रचा इतिहास, भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में बने ये चौंकाने वाले रिकॉर्ड
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो यह काफी सिमिलर है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं और इस दौरान इंग्लैंड ने दो जबकि इंडिया (Team India) ने तीन बार बाजी मारी है।
वहीं ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो इस दौरान दोनों टीमों के बीच 29 मैच हुए हैं और उसमें से इंडिया ने 17 और इंग्लैंड ने 12 में जीत दर्ज की है। यानी ओवरऑल इंडिया की पकड़ काफी मजबूत है और उम्मीद है कि इंडिया एक बार फिर बेहतरीन पकड़ दिखाएगी और जीत दर्ज करेगी।
FAQs
सेमी फाइनल में भारत का मैच किससे होगा?
यह भी पढ़ें: नहीं रही भारत-पाकिस्तान मैच की कोई अहमियत, मामूली मैच ने बनाया सबसे ज्यादा देखे जाने का रिकॉर्ड