Team India: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बन गई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने की न्यूज़ीलैंड टीम को 96 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को प्राइस मनी के तौर पर 27.5 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं रनर अप रही न्यूज़ीलैंड को भी मोटी रकम मिली। इतना ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी पाकिस्तान को भी करोड़ों रुपये मिले। तो आइए जान लेते हैं कि किस टीम को कितने रुपये मिले हैं।
Team India को मिले 27.5 करोड़ रुपये

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्राइस फुल (T20 World Cup 2026 Prize Pool) 13.5 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 120 करोड़ रुपये था, जो कि पिछले संस्करण यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप से लगभग 20% अधिक है। भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई।
मालूम हो कि ये राशि सबसे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई को दी जाएगी और बाद में खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य इनाम के रूप में बांटी जायेगी।
न्यूजीलैंड को मिले इतने करोड़ रुपये
टूर्नामेंट में एक के बाद एक टीमों को मात देते हुए फाइनल में पहुंचकर अपना दबदबा दिखने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराने के बावजूद 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का रनर बनने के लिए न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये दिए गए।
⭐ 2007 ⭐ 2024 ⭐ 2026
History repeated. History defeated. 🇮🇳💙#T20WorldCup pic.twitter.com/dRrraSdOoi
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
यह भी पढ़ें: हार्दिक-माहिका के बाद ईशान-अदिति ने सबके सामने किया एक-दूसरे को किस, वायरल हुआ वीडियो
सेमीफाइनलिस्ट टीमों को मिले इतने रुपये
इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमें इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी काफी मोटी रकम मिली। दोनों टीमों को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये दिए गए।
सुपर-8 और बाकि अन्य टीमों को मिले इतने रुपये
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छा-खासा इनाम दिया गया। जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये दिए गए।
वहीं जो टीमें ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं उन्हें आईसीसी ने प्रोत्साहित करने के लिए अच्छा इनाम दिया। आईसीसी ने अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये दिए, जोकि कई छोटी टीमों के लिए काफी बड़ी रकम है।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप जितने वाली टीम को कितने रुपये मिले?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के समाप्ति के साथ इस खिलाड़ी का करियर खत्म, अब नहीं पहनेगा टीम इंडिया की जर्सी