Posted inICC T20 World Cup

BCCI ने किया बड़ा ऐलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी

BCCI ने किया बड़ा ऐलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुआ Team India का स्टार खिलाड़ी

Team India Star Set To Miss West Indies Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले अंतिम चरण में हैं। अभी तक खेले गए मुकाबलों के आधार पर सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने ही अलग-अलग ग्रुप से जगह पक्की की है। भारत का स्थान अंतिम 4 में अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि टीम इंडिया ने अपने शुरूआती दो सुपर-8 मैचों से एक में ही जीत दर्ज की है।

इसी वजह से 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला सुपर-8 मुकाबला भारत के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया (Team India) को अगर इसमें जीत मिली तो उसे सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। हालांकि, इस मैच से एक स्टार भारतीय खिलाड़ी बाहर हो गया है, जिसकी पुष्टि खुद बीसीसीआई ने की।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से टीम इंडिया (Team India) का ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर BCCI ने किया बड़ा ऐलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुआ Team India का स्टार खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले से जिस भारतीय (Team India) खिलाड़ी के बाहर होने की घोषणा हुई है, वो कोई और नहीं, बल्कि रिंकू सिंह हैं। रिंकू को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड में चुना गया था और वो लगातार टीम के साथ थे लेकिन अब उन्हें अपने पिता के निधन के कारण घर वापस लौटना पड़ा है। रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह का शुक्रवार की सुबह नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। इसके बाद से ही पूरा क्रिकेट जगत शोक में है।

पिता के निधन की खबर सुनकर रिंकू सिंह भी सुबह ही चेन्नई से नोएडा रवाना हुए और फिर अलीगढ़ में अपने पिता की अंतिम क्रिया में हिस्सा लिया। इस दौरान रिंकू ने बेटे होने का का फर्ज पूरी तरह निभाया और पिता की अर्थी को कंधा देते नजर आए। बता दें कि रिंकू के पिता को लिवर कैंसर था और वो काफी समय से इलाज करा रहे थे लेकिन इसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ।

BCCI सचिव ने रिंकू सिंह के वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला मिस करने की दी जानकारी

आज सुबह जैसे ही रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर सामने आई, वैसे ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि अब यह स्टार खिलाड़ी हमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेते नजर आएगा कि नहीं। वहीं, अब बीसीसीआई ने साफ़ कर दिया है कि रिंकू वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसकी जानकारी खुद बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने दी। इसके साथ ही सैकिया ने रिंकू के पिता के निधन पर दुख भी जताया।

न्यूज 24 के अनुसार, देवीजीत सैकिया ने अपने बयान में कहा:

“बीसीसीआई की ओर से मैं रिंकू सिंह और उनके पूरे परिवार के प्रति इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए ताकि ग्रेटर नोएडा के उस अस्पताल में जा सकें जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था। इसलिए, वह आज दोपहर की निर्धारित उड़ान से भारतीय टीम के साथ कोलकाता नहीं जा पाएंगे। रिंकू के बारे में कोई भी नई जानकारी मिलते ही हम आपको सूचित करेंगे।”

बता दें कि चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले भी रिंकू सिंह के अचानक मेडिकल इमरजेंसी के कारण घर लौट गए थे। बाद में पता चल कि रिंकू अपने पिता को देखने गए हैं, जिनकी तबियत काफी ज्यादा खराब चल रही थी। हालांकि, फिर अगले ही दिन रिंकू वापस आ गए लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंच पर ही रखा गया और उनकी जगह टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन खेले थे। ऐसे में अगले मैच भी में भी संजू के ही खेलने की संभावना नजर आ रही है।

FAQs

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से टीम इंडिया का कौन सा स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है?
रिंकू सिंह

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज पर जीत दिलाएगी अंतिम-4 का टिकट, फिर जानें सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!