Team India’s 2 Star Player Unwell: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला खेलने को तैयार है। उसकी टक्कर नामीबिया से होनी है, जिसे उतना मजबूत नहीं माना जा रहा है लेकिन इस फॉर्मेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इनके बीच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।
हालांकि, इस मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) को दोहरा झटका लगा है, क्योंकि उसके दो मैच विनर खिलाड़ियों की तबियत ठीक नहीं होने की जानकारी सामने आ रही है। अगर ये दोनों खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर भारत की टीम की मजबूती कम हो जाएगी।
नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) के ये 2 स्टार खिलाड़ी बीमार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) को अपना दूसरा मैच नामीबिया से खेलना है लेकिन इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा के खेलने पर संदिग्धता बनी हुई है। इसकी बड़ी वजह इन दोनों की तबियत खराब होना है। बुमराह तो यूएसए के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे और बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर बताया था कि यह तेज गेंदबाज बीमारी के कारण यूएसए के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं और मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।
दूसरी तरफ, धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा पहले मैच में खेलते नजर आए थे लेकिन वो बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए। मैच के बाद, रिपोर्ट्स में बताया गया कि अभिषेक तेज बुखार होने के बावजूद यूएसए के खिलाफ खेले थे। हाल ही में जो वीडियो आए, उसमें भी अभिषेक काफी गुमशुम से लगे और ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे वो अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं।
ऐसे में टीम इंडिया (Team India) के इन दो स्टार खिलाड़ियों के नामीबिया के खिलाफ खेलने की पुष्टि अभी नहीं हुई है और ना ही कोई अपडेट मिला है। हालांकि, भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि बुमराह और अभिषेक जल्द से जल्द फिट हो जाएं, ताकि नामीबिया के खिलाफ एक्शन में नजर आ सकें।
दिल्ली में टीम इंडिया(Team India) के स्क्वाड से जुड़ेगा धाकड़ ऑलराउंडर
नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मैच से पहले भले ही जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा की खराब टीम इंडिया (Team India) के लिए चिंता का विषय बनी हो लेकिन उनके लिए एक गुड न्यूज भी है। इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे और 5 टी20 मिस करने वाले स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर अभी पूरी तरफ फिट हो गए हैं और वो भारतीय टीम को दूसरे मैच से पहले ज्वाइन करेंगे। सुंदर काफी समय से अपनी फिटनेस हासिल करने में लगे हुए थे और उन्हें लेकर जल्दबाजी नहीं दिखाई जा रही थी। इसी वजह से यूएसए के खिलाफ मैच के लिए वो उपलब्ध नहीं थे।
हालांकि, मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया था कि सुंदर ठीक हैं और दिल्ली में स्क्वाड को ज्वाइन करेंगे। सोमवार को सुंदर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दो क्रिकेट किट वाले बैग थे। इससे साफ हो गया कि सुंदर दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे हैं। उनके आने से भारत के पास विकल्पों में वृद्धि हो जाएगी।
FAQs
भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला कब होना है?
टीम इंडिया के कौन से दो खिलाड़ी नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से तबियत खराब होने के कारण बाहर हो सकते हैं?
यह भी पढ़ें: ICC ने बांग्लादेश को सजा देने के बजाय दिया इनाम, T20 World Cup छोड़ने पर पड़ोसियों की करवाई बल्ले-बल्ले