Posted inICC T20 World Cup

2 मैच जीतकर भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया, अंकतालिका ने बिगाड़ा खेल

2 मैच जीतकर भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी Team India, अंकतालिका ने बिगाड़ा खेल

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। टीम इंडिया को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से भारत ने अंक के साथ-साथ नेट रन रेट में भी नुकसान झेला और एनआरआर माइनस में काफी ज्यादा गिर गया है। इसी वजह से उसके लिए आगे की राह मुश्किल नजर आ रही थी।

वहीं, अब ग्रुप X में शामिल वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका देने का काम किया है, क्योंकि इस धमाकेदार प्रदर्शन से उसका नेट रन रेट सातवें आसमान पर पहुंच गया है, जिसकी बराबरी कर पाना या आगे निकल पाना, बहुत मुश्किल होगा। इसी वजह से अब दो जीत के बावजूद भारत का आगे जाना तय नहीं लग रहा है।

अंक तालिका में भारत (Team India) के लिए वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने बढ़ाई मुश्किल

2 मैच जीतकर भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी Team India, अंकतालिका ने बिगाड़ा खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के ग्रुप X में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने बड़ी जीत से अपना दबदबा बनाया हुआ है। कल के मुकाबले से पहले भारत को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने पहला स्थान हासिल कर रखा था। प्रोटियाज टीम के खाते में 2 अंक हैं और नेट रन रेट +3.800 का है। हालांकि, अब वेस्टइंडीज ने उसे पछाड़ दिया है, क्योंकि जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत के के बाद 2 अंक के साथ उसका नेट रन रेट +5.350 का हो गया है, जो दक्षिण अफ्रीका से भी ज्यादा है। तीसरे स्थान पर एक मैच में हार के साथ भारत मौजूद है और उसका नेट रन रेट -3.800 है, जबकि जिम्बाब्वे का नेट रन रेट -5.350 है।

अभी इस ग्रुप में सभी टीमों के दो-दो मैच शेष हैं। ऐसे में भारत (Team India) अपने बाक़ी के दो मैच जीतकर भी कैसे बाहर हो सकता है, इस बारे में हम आपको बताते हैं।

इस तरह सुपर-8 में अपने शेष दो मैच जीतकर भी टीम इंडिया (Team India) हो सकती है बाहर

आप का सवाल होगा कि अभी तो भारत (Team India) को दो मैच खेलने हैं और उसके पास 4 अंक हासिल करने का सुनहरा मौका है तो फिर टीम इंडिया कैसे बाहर हो जाएगी। तो बता दें कि यहां सारा खेल नेट रन रेट के कारण बिगड़ सकता है। भारत को अपने बाकी के दो मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से खेलने हैं। जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को चेन्नई में टक्कर होनी है, जबकि वेस्टइंडीज से 1 मार्च को कोलकाता में मुकाबला है। ऐसे में इन दोनों को हराकर भारत अधिकतम 4 अंक हासिल कर सकता है। हालांकि, इससे उसके सेमीफाइनल में जाने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

इसकी वजह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट है, जिसके बारे में हमने ऊपर आपको बताया। अगर वेस्टइंडीज को भारत (Team India) से हार मिलती है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत मिलती है तो उसके अधिकतम 4 अंक ही हो पाएंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज से हार और जिम्बाब्वे पर जीत मिलती है तो यह टीम भी 4 अंक हासिल कर लेगी। वहीं, भारत भी अपने शेष दोनों मैच जीतने पर 4 अंक हासिल कर लेगा। ऐसे में ये तीनों टीमें समान अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए दावेदारी पेश करेंगी लेकिन फिर फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा और यहां वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका काफी आगे हैं। इसी वजह से हो सकता है कि भारत को समान अंक होने के बावजूद बाहर होना पड़े।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 ग्रुप की पॉइंट्स टेबल

FAQs

भारत दो जीत के बावजूद किस आधार पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकता है?
नेट रन रेट
भारत का सुपर-8 में अगला मैच किस टीम से है?
जिम्बाब्वे

यह भी पढ़ें: पहले बिहार सरकार से 50 लाख का इनाम और अब मिली इतनी महंगी कीमत की कार, रातों रात करोड़ पति बने वैभव सूर्यवंशी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!