Posted inICC T20 World Cup

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे इतने मैच, नहीं तो सुपर-8 से ही होना पड़ेगा बाहर

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए Team India को जीतने होंगे इतने मैच, नहीं तो सुपर-8 से ही होना पड़ेगा बाहर

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ग्रुप स्टेज की चुनौती बहुत ही जबरदस्त तरीके से पास की। टीम इंडिया ने अपने सभी चारों मैच जीते और ग्रुप ए को टॉप करते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। भारत ने यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। इस तरह लगातार चार जीत के साथ सुपर-8 में एंट्री की।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए आईसीसी ने पहले से ही टीमों की प्री-सीडिंग तय कर दी थी, ताकि लॉजिस्टिक की समस्या न हो। इसी वजह से भारत समेत 8 टीमों को ग्रुप स्टेज खत्म होने से पहले ही पता था कि उन्हें अगले राउंड में किस ग्रुप में जगह मिलेगी। इस राउंड में X और Y के रूप में दो ग्रुप हैं।

सुपर-8 के X ग्रुप में भारत (India) के साथ अन्य ग्रुप की टॉप टीमें शामिल

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए Team India को जीतने होंगे इतने मैच, नहीं तो सुपर-8 से ही होना पड़ेगा बाहर

 

आईसीसी (ICC) को अपनी प्री-सीडिंग के कारण काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि X और Y ग्रुप में जो टीमें गई हैं, उसके आधार पर पहला ग्रुप काफी मुश्किल हो गया है। X ग्रुप में ग्रुप स्टेज के चार ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने वाली टीमों को जगह मिली है, जबकि ग्रुप Y में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें शामिल हैं।

सुपर-8 के X ग्रुप में ग्रुप ए से टॉप करने वाली टीम इंडिया, जिसने सभी 4 मैच जीत दर्ज कर 8 अंक हासिल किए। वहीं, ग्रुप बी से जिम्बाब्वे ने पहला स्थान हासिल किया, जिसने 4 मैचों में 7 अंक अर्जित किए। इसके बाद, ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका ने टॉप किया। इन दोनों टीमों ने भी भारत की तरह ही अपने सभी चार-चार मैच जीते और 8-8 अंक लेकर सुपर-8 में जगह पक्की की। ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं कही जा सकती है।

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कम से कम दर्ज करनी होंगी इतनी जीत

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सुपर-8 के प्रत्येक ग्रुप से टॉप 2 टीमों को जगह मिलती है। ऐसे में भारत (India) को भी अपने ग्रुप में टॉप 2 में रहना होगा, तभी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। हालांकि, पहले दो स्थान पर रहने के लिए यानी सेमीफाइनल की दावेदारी पेश करने के लिए टीम इंडिया को कम से कम 2 जीत जरूर दर्ज करनी होंगी। अगर ये दोनों जीत भारत ने बड़े अंतर से हासिल कर ली तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट भी बेहतर रहेगा।

2024 में जब टी20 वर्ल्ड कप हुआ था तो उसमें अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने 4-4 अंक के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। जबकि भारत ने तीनों ही मुकाबलों में बाजी मारते हुए ग्रुप टॉप कर अंतिम 4 में जगह बनाई थी। ऐसे में इस बार अगर टीम इंडिया तीनों ही मुकाबले जीतती है तो फिर बिना किसी परेशानी के पहले स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना लेगी लेकिन एक मैच हारती भी तो उसे शेष दो मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होंगी। तभी उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो पाएगा।

भारत के सुपर-8 राउंड का शेड्यूल

22 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (X1 vs X4), अहमदाबाद, शाम 7 बजे

26 फरवरी – भारत बनाम जिम्बाब्वे (X1 vs X2), चेन्नई, शाम 7 बजे

1 मार्च – भारत बनाम वेस्टइंडीज (X1 vs X3), कोलकाता, शाम 7 बजे

FAQs

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को सुपर-8 में कम से कम कितनी जीत दर्ज करनी होंगी?
2
भारत के सुपर-8 ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें शामिल हैं?
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज

यह भी पढ़ें: IND vs SA: 24 घंटे पहले कप्तान सूर्या ने तय कर ली भारत की प्लेइंग 11, जानें अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!