T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (Team India) की जीत का सिलसिला थम चुका है, क्योंकि उसे सुपर-8 के अपने पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीफा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 76 रनों से मुकाबला गंवाया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार भी है। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 187/7 का स्कोर बनाया, जवाब में भारत की पूरी टीम 18.5 ओवर में ही 111 रन बनाकर ढेर हो गई।
प्रोटियाज के खिलाफ हार के बावजूद फैंस को उम्मीद है कि शेष दो मैच जीतकर टीम इंडिया (Team India) सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन एक ऐसा समीकरण भी है, जिसके तहत सूर्यकुमार यादव की टीम दोनों ही मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में दो जीत के बावजूद Team India सेमीफाइनल से हो सकती है बाहर

टीम इंडिया (Team India) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में शेष दो मुकाबले जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से हैं। भारत को जिम्बाब्वे से 24 फरवरी को चेन्नई में मैच खेलना है, जबकि 1 मार्च को वेस्टइंडीज के विरुद्ध कोलकाता में खेलना है। ऐसे में अगर भारत इन दोनों टीमों को हरा देगा तो उसके 4 अंक हो जाएंगे।
ज्यादातर मौकों पर सुपर-8 में एक मैच हारने के बावजूद टीमों के पास आगे बढ़ने का मौका रहता है लेकिन भारत (Team India) की मुश्किलें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार से बढ़ गई हैं, क्योंकि उसका नेट रन-रेट बहुत ही ज्यादा नेगेटिव में चला गया है। भारत का नेट रन-रेट -3.800 है, जिसे कवर कर पाना आसान काम नहीं है।
इसी वजह से भारत 4 अंक होने पर भी बाहर हो सकता है, क्योंकि साल 2012 टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा हुआ, जहां तीन टीमों के 4-4 अंक थे लेकिन टीम इंडिया नेट रन-रेट से बाहर हो गया था।
2012 टी20 वर्ल्ड कप में नेट रन-रेट के कारण भारत (Team India) दो जीत के बावजूद हुआ था बाहर
श्रीलंका में 2012 टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था। इसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया था। टीम इंडिया (Team India) ग्रुप ए में थी और अपने दोनों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची थी। भारत को ग्रुप 2 में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ जगह मिली थी। इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका एक भी मैच नहीं जीत पाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और भारत ने 2-2 जीत दर्ज की थीं और सभी के 4-4 अंक थे।
हालांकि, भारत (Team India) का नेट रन-रेट -0.274 था, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन-रेट 0.464 और पाकिस्तान का एनआरआर 0.273 था। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जबकि भारत को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय फैंस में मन में डर है कि जो 14 साल पहले हुआ था, वो एक बार फिर से न दोहराया जाए। इसी वजह से टीम इंडिया को प्रयास करना होगा कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत मिले, ताकि मामला नेट रन-रेट पर आए तो उसे पिछड़ना न पड़े।
वहीं, अगर दक्षिण अफ्रीका ने शेष दोनों मैच जीत लिए तो फिर भारत (Team India) को नेट रन-रेट पर निर्भर नहीं रहना होगा, क्योंकि फिर उसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराने की ही जरूरत होगी। ऐसी दशा में दक्षिण अफ्रीका के 6 अंक हो जाएंगे और भारत के 4 अंक। ये दोनों ग्रुप में टॉप 2 में रहकर सेमीफाइनल में जगह बना लेंगी।
FAQs
भारत दो जीत के बावजूद सेमीफाइनल से किस वजह से बाहर हो सकता है?
2012 टी20 वर्ल्ड कप में भारत कितने अंक के साथ सुपर-8 से बाहर हो गया था?
यह भी पढ़ें: अफ्रीका से मुकाबला हारने के बावजूद भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का, नेट रन-रेट भी नहीं बना बाधा