Posted inICC T20 World Cup

इंडिया ने तीसरी बार जीता खिताब, जानें अब तक किस टीम ने जीती कितनी ट्रॉफी

Team India won the title for the third time, find out which team has won how many trophies so far.

Team India, T20 World Cup 2026 Champion: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बन गई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 96 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया। यह भारतीय टीम की तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत रही। तो आइए जान लेते हैं कि अब तक किस-किस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) ट्रॉफी जीत रखी है और किस टीम का टूर्नामेंट में कैसा रिकॉर्ड है।

साल 2007 में हुई थी टूर्नामेंट की शुरुआत

The T20 World Cup tournament was started in the year 2007
The T20 World Cup tournament was started in the year 2007

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। पहला संस्करण साउथ अफ्रीका द्वारा होस्ट किया गया था और उस दौरान फाइनल मैच में इंडिया-पाकिस्तान की टक्कर हुई थी और उसे टीम इंडिया ने जीत लिया था। भारतीय टीम ने उस मैच को जीत पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के सुनहरे कल की शुरुआत उसी ट्रॉफी जीत के साथ हुई थी और तब से अब तक इंडिया कुल तीन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत चुकी है। भारतीय टीम ने दूसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराकर जीती, जो कि यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया। इसके बाद तीसरी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) ट्रॉफी इंडिया ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेलकर न्यूज़ीलैंड को हराकर जीती है।

यह भी पढ़ें: हार्दिक-माहिका के बाद ईशान-अदिति ने सबके सामने किया एक-दूसरे को किस, वायरल हुआ वीडियो

अब तक इन-इन टीमों ने जीती है ट्रॉफी

बता दें कि भारत के अलावा टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) ट्रॉफी जीतने वाली टीमों में पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है। साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम टूर्नामेंट के फाइनल में तो आई हैं। लेकिन अभी तक ख़िताब पर कब्जा नहीं जमा पाई हैं। पाकिस्तान ने 2009, इंग्लैंड ने 2010-2022, वेस्टइंडीज ने 2012-2016, श्रीलंका ने 2014 और ऑस्ट्रेलिया ने 2021 ट्रॉफी जीत रखी है।

सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम टीम इंडिया है, जिसने तीन बार ट्रॉफी जीती है। वहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टीम दो-दो बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई हैं। बात करें पाकिस्तान की तो उसने एक, श्रीलंका ने एक और ऑस्ट्रेलिया ने भी एक ही बार खिताब जीता है। ओवरऑल अब तक 10 टी20 वर्ल्ड कप संस्करण खेले जा चुके हैं और इस दौरान हमें पांच टीमें ट्राफी उठाते नजर आई हैं।

2007 से 2026 टी20 वर्ल्ड कप जितने वाली टीमों की लिस्ट

वर्ष विजेता उपविजेता मेज़बान देश
2007 भारत पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका
2009 पाकिस्तान श्रीलंका इंग्लैंड
2010 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया वेस्ट इंडीज
2012 वेस्ट इंडीज श्रीलंका श्रीलंका
2014 श्रीलंका भारत बांग्लादेश
2016 वेस्ट इंडीज इंग्लैंड भारत
2021 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड यूएई और ओमान
2022 इंग्लैंड पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया
2024 भारत दक्षिण अफ्रीका
यूएसए और वेस्ट इंडीज
2026 भारत न्यूजीलैंड भारत और श्रीलंका

FAQs

सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी किस टीम ने जीती है?
टीम इंडिया 3 बार

यह भी पढ़ें: फाइनल जीत टीम इंडिया को मिले 27.5 करोड़ रुपये, न्यूज़ीलैंड हुई मालामाल, पाकिस्तान ने भी लूट लिए करोड़ों

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!