Posted inICC T20 World Cup

अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का घोषित, सूर्या(कप्तान) अक्षर, कुलदीप, सुंदर, वरुण….

Team India's 15-member squad announced for the Super-8 match against Africa, Surya (captain), Axar, Kuldeep, Sundar, Varun....

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक के बाद एक टीमों को मात देते हुए टीम इंडिया ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर दिया है और सुपर 8 में भारत की भिड़ंत सबसे पहले होने जा रही है टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सेमीफाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका से। भारत-साउथ अफ्रीका की इस भिड़ंत के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। तो आइए एक बार भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।

सुपर 8 मैच के लिए Team India का स्क्वाड आया सामने

Team India's 15-member squad for the Super-8 match against South Africa
Team India’s 15-member squad for the Super-8 match against South Africa

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) अब तक कुछ ज्यादा ही मुश्किलों में नजर आई है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इंजर्ड होने और तबीयत खराब होने की वजह से कुछ मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रहे मैच के लिए यह सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं और 15 मेंबर स्क्वाड का ऐलान हुआ है।

यह वही स्क्वाड है, जो हमें अब तक खेलते नजर आई है और उम्मीद है कि इंडिया ने जिस तरह का डोमिनेंस ग्रुप स्टेज में दिखाया उसी तरह का डोमिनेंट सुपर 8 में भी दिखाएगी और एक बार फिर सेमीफाइनल फिर फाइनल और फिर ट्रॉफी पर कब्जा करेगी।

ज्ञात हो कि भारत-साउथ अफ्रीका का यह मैच 22 फरवरी को होने वाला है। भारत-साउथ अफ्रीका की टीम सुपर 8 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में एक दूसरे दे भिड़ते नजर आएंगी।

सूर्या-अक्षर के कंधों पर काफी बड़ी जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को लीड करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल संभाल रहे हैं। सूर्या को कप्तान जबकि अक्षर को उपकप्तान का पदभार सौंपा गया है। यह दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अब तक न सिर्फ बतौर कप्तान बल्कि बतौर प्लेयर भी कमाल करते चले आए हैं और उम्मीद है कि आगे भी अच्छा ही करेंगे।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं पहनेगा देश की जर्सी

तीसरी बार टूर्नामेंट जीतने की है उम्मीद

इस समय इंडियन क्रिकेट टीम (Team India) जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है उससे टीम इंडिया के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनने की उम्मीद जाग गई है।

भारत ने पहला टूर्नामेंट साल 2007 फिर दुसरा 2024 में जीता था और अगर इंडिया 2026 का टूर्नामेंट भी जीत जाती है तो यह पहली ऐसी टीम बन जाएगी, जिसके नाम सबसे ज्यादा 3 बार ट्रॉफी उठाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके साथ ही साथ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड करने वाली और घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी बन जाएगी।

साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच के लिए Team India का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह।

FAQs

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच कब होगा?

22 फरवरी

यह भी पढ़ें: रस्सी जल गई पर अकड़ कायम! पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी का दावा – ‘फाइनल में तो हम ही होंगे

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!