Posted inICC T20 World Cup

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, बुमराह, अर्शदीप, वरुण, अक्षर…..

Team India's final playing XI for the semi-final match against England: Bumrah, Arshdeep, Varun, Axar...

Team India Playing 11 For Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टक्कर होने जा रही है। यह मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। तो आइए इस मैच की प्लेइंग 11 के बारे में जान लेते हैं। यानी इस मैच में टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है और इतिहास रचते हुए एक बार फिर फाइनल में अपनी जगह बना सकती है।

इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी Team India

Team India Playing 11 For Semi Final
Team India Playing 11 For Semi Final

टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अब तक कुल छह बार पहुंच चुकी है और उसे फाइनल में जाने का सौभाग्य महज 3 बार प्राप्त हुआ है। इस दौरान उसने दो भारत खिताब पर कब्जा जमाया है। इंडिया ने 2007 और फिर 2024 में ट्रॉफी उठाई थी। अगर टीम इंडिया इस बार भी फाइनल में जाती है, तो ये उसकी चौथी सेमीफाइनल विक्ट्री होगी और उम्मीद रहेगी कि इंडिया इस चौथी सेमीफाइनल विक्ट्री को अंतत: अपनी तीसरी ट्रॉफी विक्ट्री में बदले।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है। वहीं ईशान किशन नंबर 3 जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेलते नजर आ सकते हैं। ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को नंबर 5 जबकि तिलक वर्मा को 6 और फिर शिवम दुबे को 7 पर भेजा जा सकता है।

इस प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह भी दिखाई दे सकते हैं। यानी कुल मिलाकर टीम इंडिया इस प्लेइंग इलेवन के साथ हमें खेलते नजर आ सकती है, जिस प्लेइंग इलेवन के साथ वो वेस्टइंडीज के साथ खेलते दिखाई दी थी। लेकिन उम्मीद की जाएगी कि इस बार वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले जैसी सिचुएशन ना हो और इंडिया एक तरफ़ा तरीके से मैच जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाए और अंततः ट्रॉफी पर कब्जा करें।

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग के बीच इंग्लैंड का बड़ा निर्णय, अब आगे नहीं खेलेगी कोई भी मैच, बिना खेले हो रही लंदन रवाना

रिसेंट मैचों में कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में अब तक दोनों टीमें ओवरऑल पांच बार ही एक दूसरे के आमने-सामने आई हैं और इस दौरान इंडिया ने तीन जबकि इंग्लैंड ने दो बार जीत दर्ज की है। इंग्लैंड ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हराया था और उसके बाद इंडिया ने उसका बदला 2024 टी20 वर्ल्ड कप में लिया था। उम्मीद है कि इंडिया (Team India) इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और आगे क्वालीफाई करेगी।

इंग्लैंड मैच के लिए Team India की संभावित 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

FAQs

भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा सेमीफाइनल? जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!