Team India Playing 11 For USA Match: कल शाम 7:00 बजे से भारत और यूएसए क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में उनका पहला मैच होने वाला है और इस मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 सामने आ गई है। तो आइए एक बार प्लेइंग इलेवन पर नजर डाल लेते हैं।
Team India की प्लेइंग 11 आई सामने

USA क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) की प्लेइंग 11 सामने आ गई है। हालांकि यह आधिकारिक प्लेइंग इलेवन नहीं बल्कि संभावित प्लेइंग 11 है और इस प्लेइंग 11 में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
ईशान और अभिषेक करेंगे ओपनिंग
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत (Team India) की जो प्लेइंग इलेवन सामने आई है उसमें बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन नजर आ रहे हैं। ईशान किशन विकेटकीपर की भी भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं।
तिलक, सूर्या और रिंकू को बल्लेबाज के तौर पर मौका
इस प्लेइंग 11 में बतौर बल्लेबाज तिलक वर्मा को नंबर तीन पर वहीं सूर्यकुमार यादव को चार पर मौका मिला है। फिनिशर के तौर पर इस प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह भी नजर आ रहे हैं।
हार्दिक, दुबे और अक्षर को ऑलराउंडर के तौर पर मौका
भारत (Team India) की प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को बतौर फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर इंक्लूड किया गया है। वहीं अक्षर पटेल स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर के तौर पर शामिल हैं। ज्ञात हो कि अक्षर पटेल उपकप्तान का भी रोल अदा करते नजर आएंगे।
वरुण, अर्शदीप और बुमराह को गेंदबाज के तौर पर मौका
इस प्लेइंग 11 में वरुण चक्रवर्ती बतौर स्पिनर नजर आ रहे हैं। वहीं अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि ये सभी मिलकर इंडिया को एक बार फिर चैंपियन बनाएं।
No respite when the aim is to repeat & defeat history! 👊💫#TeamIndia take on giant-slayers USA in their opening clash as they look to defend their title!💪#T20WorldCup 2026 👉 #INDvUSA SAT, FEB 7, 6 PM pic.twitter.com/PL7qN8nEMm
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2026
यह भी पढ़ें: पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूरिस्ट ही बनकर रह जायेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले एक भी मौका
वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है मैच
बताते चलें कि भारत और यूएसए क्रिकेट टीम के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 से होगी और इस दौरान एक बेहतरीन मैच हमें देखने को मिलेगा, क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम (Team India) कमाल के लय में है। वहीं USA क्रिकेट टीम भी अच्छा क्रिकेट खेल रही है।
वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है मैच
बताते चलें कि भारत और यूएसए क्रिकेट टीम के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 से होगी और इस दौरान एक बेहतरीन मैच हमें देखने को मिलेगा, क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम (Team India) कमाल के लय में है। वहीं USA क्रिकेट टीम भी अच्छा क्रिकेट खेल रही है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मैच में इंडिया ए और USA की टक्कर हुई थी। इस दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। यही नहीं बल्कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान जब दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब एक लो स्कोरिंग लेकिन काफी थ्रिलिंग मैच देखने को मिला था, जिसे इंडिया ने अपने नाम किया था।
USA के खिलाफ मैच के लिए Team India की संभावित 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।