Team India’s Playing 11 Update For Semi-Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुआ, जिसमें न्यूजीलैंड ने एकतरफा जीत हासिल की और फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। अब सभी की नजर दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले पर है, जिसमें टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होना है।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफानल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी, इस पर काफी चर्चा हो रही थी और कुछ ने बदलाव का भी सुझाव दिया था। हालांकि, अब टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है, जिसमें बताया गया है कि कोई बदलाव होगा या नहीं।
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 को लेकर आया बड़ा अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए थे। रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया था। वहीं, वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल ने रिप्लेस किया था। इसके बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया और लक्ष्य का पीछा करते हुए एक शानदार जीत दर्ज की थी।
वहीं, अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया (Team India) बिना किसी बदलाव के साथ उतर सकती है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में किसी बदलाव की उम्मीद कम है और उन्हीं खिलाड़ियों को फिर से मौका मिल सकता है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे।
खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को मिल सकती है एक और लाइफलाइन
टीम इंडिया (Team India) के ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभी तक निराशाजनक ही रहा है। अभिषेक ने छह पारियों में सिर्फ 80 रन ही बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के ओपनर ने 55 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए। अभिषेक के बल्ले से 10 रन ही आए।
ऐसे में माना जा रहा था कि शायद सेमीफाइनल में टीम इंडिया (Team India) बदलाव करते हुए संजू सैमसन और ईशान किशन को बतौर ओपनर खिलाए और अभिषेक शर्मा को ड्रॉप कर रिंकू सिंह को फिनिशर के रूप में मौका दे सकती है। हालांकि, अपडेट के मुताबिक भारत की टीम में बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है, इसका मतलब है कि अभिषेक को टीम मैनेजमेंट एक मौका और दे सकता है। लेकिन इस बार उन्हें खुद पर दिखाए गए भरोसे को सही साबित करना होगा, अन्यथा इसकी कीमत टीम इंडिया को चुकानी पड़ सकती है।
इन 4 खिलाड़ियों को फिर से बैठना होगा बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं होता है तो फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह नजर आ सकते हैं। वहीं, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ेगा।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत (Team India) की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह
FAQs
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबला कब खेलना है?
सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग 11 में किसी बदलाव की उम्मीद है?
यह भी पढ़ें: रायडू-रैना-अश्विन तीनों का हुआ मोय-मोय, CSK ने अपने सपोर्ट स्टाफ का किया ऐलान, इन दिग्गजों को दी जगह